पार्टनर के साथ सेक्स कई हेल्थ बेनिफिट्स देता है। मूड को बेहतर रखने के साथ ही ये हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकता है।वहीं ये स्ट्रेस के लक्षणों को दूर कर सकता है। लेकिन अगर सेक्स करने से ये सभी हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं, तो क्या सेक्स न करने के भी प्रभाव हैं? यहां जानिए-

जब आप सेक्स में प्लेजर का अनुभव करते हैं, तो शरीर हार्मोन जारी करता है जो आपको सोने में मदद करता है। ये हार्मोन शरीर में तनाव को कम करते हैं और आपको जल्दी सो जाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आफ लंबे समय तक संबंध नहीं बनाते हैं तो आप चिड़चिड़े हो सकते है और आपको स्ट्रेस भी हो सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक सेक्स न करने पर शरीर में दर्द का अनुभव हो सकता है। पीरियड्स में ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द या सिरदर्द जैसे दर्द के लिए सेक्स एक प्रभावी उपाय हो सकता है।

मेनोपॉस से गुजर चुकी महिलाओं के पास यौन संबंध रखने का एक और कारण है कि संबंध बनाएं बिना, आपकी योनि कस सकती है और इसके सेल्स पतले हो सकते हैं। ऐसे में सेक्स के दौरान चोट लगने, फटने या खून बहने की संभावना हो सकती है। यह इतना असहज हो सकता है कि इन लक्षणों वाली महिलाएं सेक्स करने से बचती हैं, जिससे यह और भी खराब हो सकता है।

रिसर्च की मानें तो जो लोग अक्सर यौन संबंध रखते हैं उनकी मेमोरी बेहतर होती है। क्योंकि सेक्स आपके मस्तिष्क को न्यूरॉन्स विकसित करने और सामान्य रूप से बेहतर काम करने में मदद करता है। ऐसे में लंबे समय तर संबंध न बनाने से मस्तिष्क पर असर हो सकता है।

पार्टनर के साथ जब आप लंबे समय तक संबंध नहीं बनाते हैं तो आपका रिश्ता खराब हो सकता है। नियमित सेक्स आपको भावनात्मक रूप से अपने साथी के करीब महसूस करने में मदद करता है, जो बातचीत को बेहतर बनाता है। हफ्ते में एक बार संबंध जरूर बनाएं।

नियमित सेक्स आपके शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में, हफ्ते में एक से दो बार सेक्स करने वाले कॉलेज के छात्रों को एक निश्चित एंटीबॉडी के हाई लेवल के लिए दिखाया गया था जो आपकी इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ संबंध नहीं बना रहे हैं या व्यायाम से बच रहे हैं तो आपका ब्लड प्रेशर और तनाव बढ़ सकता है।