हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1822 नव॰

Alia Bhatt Ranbir Kapoor के घर आई नन्ही परी ! शादी के 7 महीने बाद मां बनीं आलिया

Alia Bhatt
WhatsApp ↗
Alia Bhatt Ranbir Kapoor के घर आई नन्ही परी ! शादी के 6 महीने बाद मां बनीं आलिया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए 6 नवंबर का दिन कभी न भूलने वाला बन गया। इस जोड़े ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुकी दंपती आज सुबह ही मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि दंपती और परिवार के सदस्यों ने अभी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आलिया रणबीर की बेटी के जन्म की पुष्टि नहीं की है।

जून में Alia Bhatt Pregnancy की न्यूज मिली

खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया के बाद उनकी मां सोनी राजदान और नीतू कपूर को भी अस्पताल पहुंचते देखा गया। आलिया अपनी गर्भावस्था के दौरान अक्सर अपने प्रशंसकों को अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से प्यारी तस्वीरों से रूबरू कराती रही हैं। इस हाईप्रोफाइल कपल ने इस साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

सात महीने बाद मां बनीं आलिया

सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने 14 अप्रैल, 2022 को एक निजी समारोह में रणबीर के मुंबई स्थित आवास पर शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। शादी के ठीक दो महीने बाद ही इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया और बताया कि आलिया मां बनने वाली हैं।

ब्रह्मास्त्र को मिली बॉक्स ऑफिस सक्सेस

प्रोफेशनल लाइफ में आलिया और रणबीर को हाल ही में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र फिल्म में बड़ी कामयाबी हासिल मिली। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'ब्रह्मास्त्र' अब OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर भी स्ट्रीम हो रही है।

रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ मूवी में दिखेंगे

रणबीर अगली बार निर्देशक लव रंजन की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे। Alia Bhatt

अब आलिया रणवीर के साथ मूवी में दिखेंगी

दूसरी ओर, आलिया अगली बार निर्देशक करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी।
← पिछली खबरमुझे लगता था कि बॉलीवुड सिर्फ एक सपना है:  Katmandu Connection फेम Mohsinअगली खबर →Pakistan में सुरक्षित नहीं चीनी नागरिक, अब बुलेट प्रूफ कारों में घूमेंगे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।