भारत
CBSE Board Exams: 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 26 देशों में करीब 38 लाख बच्चों का इम्तिहान, कुल 191 विषय
CBSE Board Exams: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बुधवार, 15 फरवरी से शुरू होंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विगत 29 दिसंबर को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट रिलीज की थी। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।
बुधवार को परीक्षा से ठीक पहले 14 फरवरी को जारी सीबीएसई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगभग 38 लाख बच्चे 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। 21 लाख से कुछ अधिक बच्चे 10वीं, जबकि लगभग 17 लाख बच्चे 12वीं की परीक्षाएं देंगे।
सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है। CBSE के अनुसार परीक्षा से लगभग डेढ़ महीने पहले डेट शीट जारी कर दी गई है ताकि छात्र परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें।
CBSE Board Exams में करीब 38 लाख बच्चे
सीबीएसई ने बताया कि 26 देशों में कुल 191 विषयों की परीक्षाएं होंगी। इनमें थर्ड जेंडर के 15 बच्चे भी शामिल होंगे। लैंगिक विवरण शेयर कर सीबीएसई ने बताया कि 10वीं में साल 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए 9.39 लाख छात्राएं और 12.4 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 10वीं से कम उम्मीदवार हैं। कुल 16.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 7.4 लाख छात्राएं हैं, 9.51 छात्र 12वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे। इस तरह कुल 38 लाख बच्चे बोर्ड परीक्षाएं देंगे।
सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) सहित प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है। CBSE के अनुसार परीक्षा से लगभग डेढ़ महीने पहले डेट शीट जारी कर दी गई है ताकि छात्र परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की विस्तृत डेट शीट-
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06