हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:5222 नव॰

Stop Child Marriage, बाल विवाह रोकने में मदद करेंगे सरपंच और पार्षद

ChildMarriage
WhatsApp ↗
Stop Child Marriage, हरियाणा राज्य महिला आयोग (HSCW) राज्य में बाल विवाह को रोकने के लिए सरपंचों और पार्षदों की मदद लेगा। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम में राज्य के सभी जिलों में कार्यरत जिला संरक्षण सह निषेध अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए रेणु भाटिया ने कहा कि आयोग जल्द ही प्रदेश के सभी सरपंचों के साथ भी बैठक करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षित पंचायतों की उपस्थिति और उनमें महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी के कारण बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ मिलकर लड़ना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। Varanasi, 70 सीटों पर सपा की जीत होगी दर्ज, दादा ने किया वादा उन्होंने बताया कि 2022-23 में आयोग को दहेज, एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स, बाल विवाह और महिलाओं के साइबर अपराध से संबंधित कुल 2,246 शिकायतें मिली थीं। जिनमें से 1,775 का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एचएससीडब्ल्यू राज्य के स्कूलों में कक्षा छठी से छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू करने जा रहा है, जिसमें उन्हें साइबर अपराध और बाल विवाह सहित उनके अन्य अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
← पिछली खबरPriyanka chopra ने बॉलीवुड से दूर रहने पर की बात, बताई वजहअगली खबर →Mahavir Jayanti 2023, क्यों मनाई जाती है महावीर जयंती
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।