हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4522 नव॰

Dilli Ki Yogshala LG की परमिशन के बिना शुरू ! CM केजरीवाल ने कहा- योग सिखाने पर वेतन सरकार देगी

arvind kejriwal
WhatsApp ↗
Dilli Ki Yogshala संचालन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय सक्सेना आमने-सामने हैं। LG Vinay Saxena पर आरोप लगा है कि उन्होंने योगा क्लास की परमिशन नहीं दी। केजरीवाल का कहना है कि कई नागरिकों की बीमारियों को ठीक करने में प्रशिक्षकों की मदद के बावजूद LG Dilli Ki Yogshala की परमिशन नहीं दे रहे। हालांकि, तीन नवंबर से दिल्ली की योगशाला के तहत करीब 600 केंद्रों पर 17000 लोगों को योगा सिखाने की दोबारा शुरुआत कर दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि वेतन का भुगतान सरकार करेगी। गुरुवार को दिल्ली की योगशाला शुरू होने के मौके पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। षडयंत्र करने वाले लोगों को करारा जवाब मिला है। धमकाने से जनक्रांति नहीं रूकती। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा और उपराज्यपाल (एल-जी) विनय कुमार सक्सेना ने Dilli Ki Yogshala के तहत "अचानक योग कक्षाएं बंद कर दीं। दिल्लीवासियों को मुफ्त योग कक्षाएं प्रदान करने के लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था। कार्यक्रम के तहत, दिल्ली सरकार एक योग शिक्षक को पार्क या सामुदायिक स्थान पर मुफ्त में भेजती है यदि 25 लोग या अधिक लोग एक साथ कक्षाएं लेते हैं। केजरीवाल ने कहा था, गुरुवार से राष्ट्रीय राजधानी में योग कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और वह सभी प्रशिक्षकों के "मासिक वेतन का भुगतान" करेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने दिल्ली की योगशाला के शिक्षकों के साथ बैठक की।
टैग्स#Dilli Ki Yogshala
← पिछली खबरवीवो एक्स90 सीरीज जल्द आएगी, लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशनअगली खबर →पूछताछ क्यों, गिरफ्तार करके दिखाओ; प्रवर्तन निदेशालय के समन पर भड़के Hemant Soren
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।