हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:2122 नव॰

टोक्यो से दिल्ली आ रहे AIR India के विमान में हार्ट सर्जन ने बचाई मरीज की जान

air india
WhatsApp ↗
Air India, चंडीगढ़ के एक वरिष्ठ कार्डियोवास्कुलर सर्जन ने शुक्रवार को एक सह-यात्री की जान बचाई, जिसे जापान से उड़ान भरते समय दिल का दौरा पड़ा था। यह घटना टोक्यो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में हुई। हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह पर विमान को कोलकाता डायवर्ट किया गया जहां मरीज को अस्पताल ले जाया गया और उसकी जान बची। लेकिन इससे पहले चालक दल की मदद से मरीज को बचाने के लिए पांच घंटे की जद्दोजहद करनी पड़ी। सर्जन दीपक पुरी ने नई दिल्ली पहुंचने पर कहा, हमें यकीन नहीं था कि अगर उड़ान चीन डायवर्ट की जाती तो हमें मदद मिल सकती है। इसलिए उड़ान पर उपलब्ध सीमित चिकित्सा संसाधनों के साथ रोगी को पांच घंटे तक जीवित रखना एक कठिन काम था। UPSC में चौथी रैंक हासिल करने वाली स्मृति का है गोरखपुर से खास नाता उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि यह एआई 307 के कप्तान और चालक दल के सहयोग से हासिल किया जा सका। पुरी ने बताया कि, मरीज को दिल का दौरा पड़ने पर, मैंने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन किया और उसे बचाया। लेकिन हम समुद्र के ऊपर थे और निकटतम गंतव्य कोलकाता था - पांच घंटे की दूरी पर। इसलिए हमारे लिए न्यूनतम संसाधनों के साथ उसे पांच घंटे तक स्थिर रखना एक चुनौतीपूर्ण काम था। एयरलाइंस ने कोलकाता में लैंडिंग के लिए विशेष अनुमति की व्यवस्था की और लैंडिंग पर उसे निकटतम कार्डियक अस्पताल ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और रोगी को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने में सफल रही। भावुक पुरी ने कहा, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने मेरी बहुत सराहना की.. मेरी आंखों में आंसू आ गए।
← पिछली खबरUttar Pradesh का एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य, बनेगा रिकॉर्डअगली खबर →पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती, रिजल्ट जारी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।