हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:0422 नव॰

IND vs BAN 2nd Test Predicted Playing 11: ढाका में दमखम दिखाने को बेकरार भारत और बांग्लादेश, आजमा सकते हैं ये प्लेइंग इलेवन

virat kohli
WhatsApp ↗
IND vs BAN 2nd Test Predicted Playing 11: भारत और बांग्लादेश का गुरुवार से दूसरे टेस्ट में आमना-सामना होगा। दोनों टीम ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी। भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। टीम इंडिया ने चट्टोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान टीम को 188 रन से रौंदा था। पहले मैच में बल्लेबाजों के अलावा भारतीय स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला था। वहीं, दूसरे मैच में भी पिच से स्पिनरों को सहायता मिलने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि भारत और बांग्लदेश ढाका में किस प्लेइंग इलेवन को आजमा सकते हैं? भारतीय टीम द्वारा दूसरे टेस्ट में फेरबदल करने की संभावना बेहद कम है। हालांकि, कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं पाए गए तो एक बदलाव हो सकता है। उनकी जगह अभिमन्यु ईश्वरन मैदान पर उतर सकते हैं, जो उनका डेब्यू टेस्ट होगा। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है। बता दें कि राहुल जब नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके हाथ में चोट लग गई। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा है कि राहुल की चोट गंभीर नहीं है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में भी ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। बांग्लादेश टीम में इबादत हुसैन के स्थान पर तस्कीन अहमद को शामिल किया जा सकता है। तस्कीन पीठ की चोट के कारण बाहर हैं। बांग्लादेश को अपने सलामी बल्लेबाज जाकिर हुसैन से एक बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोका था। जाकिर ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 224 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के के दम पर 100 रन बनाए थे। IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए आई बेहद बुरी खबर, दूसरे टेस्ट से अचानक बाहर हुए 2 मैच विनर खिलाड़ी - India vs Bangladesh 2nd Test Probable Playing XI भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान)/अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज। बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शंटो, जाकिर हसन, यासिर अली, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद।
← पिछली खबरजानें कब रिलीज होगा 'झूमे जो Pathan'अगली खबर →Aaj ka Rashifal 22 Dec, मेष समेत इन राशियों के लिए है कुछ खास, जानें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।