हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:2322 नव॰

India Global Hunger Index में 107वें रैंक पर भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान निकला आगे

Global Hunger Index
WhatsApp ↗
India Global Hunger Index में बांग्लादेश भी भारत से आगे निकल गया है। रैंकिंग में भारत को 107वें रैंक पर रखा गया है। ये नंबर युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को छोड़कर अधिकांश दक्षिण एशियाई देशों से पीछे है। भारत ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है। India Global Hunger Index में 121 देशों में से 107वें स्थान पर है।107वें स्थान पर खिसकने के बाद भारत वैश्विक भूख सूचकांक (जीएचआई), 2022 में छह पायदान नीचे गया है। Global Hunger Index India today की रिपोर्ट के मुताबिक Global Hunger Index, यूरोपियन एनजीओ कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ़ के प्रकाशकों ने ये सूची तैयार की है। भारत को वैश्विक भूख सूचकांक में 29.1 के स्कोर के साथ रखा गया है। यूरोपियन एनजीओ ने भारत में भूख के स्तर को गंभीर करार दिया है। World Students’ Day : डॉ कलाम से है 15 अक्टूबर का कनेक्शन, सबसे बड़ी सीख- No इनकार नहीं, Next Opportunity बांग्लादेश, 121 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में आठ पायदान नीचे खिसका है। 84वें स्थान पर बांग्लादेश ने पिछले साल की 76वीं रैंक के बाद से काफी सुधार किया है। लगभग सभी पड़ोसी देशों में अच्छा प्रदर्शन होने का दावा किया गया है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार क्रमशः 99, 64, 84, 81 और 71वें स्थान पर हैं। कुल 17 देशों को सामूहिक रूप से 1 और 17 के बीच रखा गया है। इन देशों का स्कोर पांच से कम के है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताा पी चिदंबरम ने कहा, मोदी सरकार ने 8 साल में 2014 के बाद से भारत का स्कोर खराब हुआ है और इसको लेकर सवाल किया है। उनके बेटे कार्तिक चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार इसे खारिज कर देगी और अध्ययन करने वाले संगठन पर छापे मारेगी।
← पिछली खबरWorld Students' Day : डॉ कलाम से है 15 अक्टूबर का कनेक्शन, सबसे बड़ी सीख- No इनकार नहीं, Next Opportunityअगली खबर →Amazon prime, Disney+Hotstar अगर फ्री में चाहिए तो, करिए ये काम
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।