हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:5922 नव॰

जब 50 रुपये के लिए Virat Kohli की हो गई थी पिटाई, दिग्गज खिलाड़ी ने खुद बताया किस्सा

virat kohli
WhatsApp ↗
India Vs Australia Test: टीम इंडिया की 'रनमशीन' विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों को जमकर कूटते हैं. उनकी बैटिंग के दिग्गज भी दीवाने हैं. लेकिन पूर्व कप्तान विराट कोहली डांस के कितने बड़े दीवाने हैं, ये तो सब जानते हैं. उनके डांस वीडियोज कई बार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं. कई इंटरव्यूज में भी विराट कोहली ने पंजाबी म्यूजिक और डांस क्रेज का जिक्र किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली को एक बार इसी डांस की वजह से मार भी पड़ी थी. सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ वक्त पहले यह मजेदार किस्सा खुद सुनाया था. स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि हमेशा से उन्होंने यह बात मजेदार लगती थी कि लोग शादियों में नोट उड़ाकर डांस करते हैं. लिहाजा एक बार उन्होंने भी नोट उड़ाकर जमकर डांस किया था, जिसके बाद उनको खूब मार पड़ी थी. MS Dhoni IPL 2023 से जुड़ने पहुंचे, क्यूट फोटो देख ट्विटर पर ट्रेंड हुए कैप्टन कूल माही, देखिए Photo-VIDEO कोहली ने कहा था, 'शादियों में लोग नोट उड़ाते हैं और फिर उनके बीच डांस करने लग जाते हैं. यह देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता था. एक बार हमारे यहां कुछ गेस्ट आए तो मम्मी ने मुझे 50 रुपये का नोट देकर कुछ सामान लाने बाजार भेजा. मैं घर से निकला और नीचे आकर मुझे पता नहीं क्या हुआ. मैंने उस नोट के टुकड़े किए और हवा में उड़ा दिए. इसके बाद डांस करने लग गया.' दिग्गज बल्लेबाज ने आगे बताया, 'उस वक्त 50 रुपये का नोट बहुत बड़ा होता था. उसकी कीमत बहुत होती थी. जब नोट फाड़ दिया तो सामान भी नहीं आया और घर जाने की फिक्र हो गई कि मम्मी से क्या बोलूंगा. सामान क्यों नहीं ला पाया, क्या जवाब दूंगा. जब घर आकर मैंने मम्मी को यह बात बताई तो उन्होंने मुझे बहुत पीटा.'    
← पिछली खबरNikki Haley के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की पत्नी ने बताया बेहूदा, जो बाइडेन के यूक्रेन दौरे का दिया उदाहरणअगली खबर →Social Media पर करोड़ों कमाती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, जानिए प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस की कमाई
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।