Unbottled PM Modi : इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल कर बनाई नेहरू जैकेट, पहनकर संसद पहुंच गए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 फरवरी) को संसद में नीले रंग की जो नेहरू जैकेट पहनी, उसे IOC ने प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल कर बनाया है। 6 फरवरी को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक के दौरान इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की तरफ से पीएम मोदी को यह सस्टेनेबल ब्लू जैकेट भेंट की गई। प्रधानमंत्री ने इंडियन ऑयल की 'Unbottled' मुहिम के तहत IOC की स्पेशल यूनिफॉर्म लॉन्च की थी। पीएम की स्पेशल नेहरू जैकेट के बारे में अधिकारियों ने कहा, इंडियन ऑयल ने रीसाइकिल पॉलिएस्टर (rPET) और कपास से ये ड्रेस तैयार की है।#IndianOil is grateful to Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi for supporting the #IndianOil #Unbottled Campaign and wearing the sustainably-made Jacket, crafted from recycled PET bottles.
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) February 8, 2023
We are committed to your vision of a greener India.@HardeepSPuri @Rameswar_Teli https://t.co/YW9bEXKZla
खुदरा ग्राहकों को सर्विस देने वाले IOC कर्मियों के साथ-साथ एलपीजी वितरण की ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए खास तौर पर इस यूनिफॉर्म को तैयार किया गया है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अटेंडेंट की वर्दी का एक सेट बनाने में लगभग 28 आरपीईटी बोतलों को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे कचरे का पुनर्चक्रण भी किया जा सकेगा।Yesterday, in Bengaluru during #IndiaEnergyWeek, Indian Oil Corporation presented @PMOIndia a waistcoat made by using single use plastic bottles.
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) February 8, 2023
PM @narendramodi participated in today’s Rajya Sabha discussions wearing this blue coloured waistcoat. #LiFE pic.twitter.com/uyC0Fmxv8F
सरकारी कंपनी IOC बोतलों से यूनिफॉर्म बनाने की पहल को 'अनबॉटल्ड' (Unbottled) के नाम से प्रमोट कर रही है। रिसाइकिल पॉलिएस्टर से बने मर्चेंडाइज और सस्टेनेबल गारमेंट्स का ब्रांड- 'अनबॉटल्ड' 'पीएम मोदी की नीली सदरी' ने वाली तस्वीरें आने के बाद बेहद तेजी से लोकप्रिय होने की उम्मीद है। Unbottled ब्रांड के तहत, इंडियन ऑयल दूसरी तेल विपणन कंपनियों के कस्टमर अटेंडेंट के लिए भी यूनिफॉर्म तैयार करेगी। सेना में ऐसे लोग जिन्हें लड़ाई के मैदान में नहीं भेजा जाना है, उन्हें भी 'अनबॉटल्ड' यूनिफॉर्म दी जाएगी। IOC ने इस ब्रांड के तहत खुदरा ग्राहकों समेत अन्य संस्थानों में यूनिफॉर्म और दूसरे अनिवार्य पोशाक की बिक्री का लक्ष्य भी रखा है।Mr S M Vaidya, @ChairmanIOCL talks to @ANI at #IndiaEnergyWeek and shares his gratitude to Hon'ble Prime Minister @narendramodi for his support to the #IndianOil #Unbottled Campaign. pic.twitter.com/wz9Hf7oQ1k
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) February 8, 2023
I wholeheartedly thank Hon'ble PM Sh @narendramodi ji for wearing a sky blue jacket made of recycled plastic bottles in Parliament today. The jacket was presented to the Hon'ble Prime Minister by @IndianOilcl during the India Energy Week, Bengaluru 2023. @PMOIndia @HardeepSPuri pic.twitter.com/OAb9gtQf8k
— Rameswar Teli (@Rameswar_Teli) February 8, 2023
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06