हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:3622 नव॰

Kashi Vishwanath Dham, बाबा का दर्शन करने के लिए भक्‍तों का पसंदीदा मार्ग बना है Ganga Dwar 

kashi vishwanath dham
WhatsApp ↗
Kashi Vishwanath Dham,  बाबा काशी विश्‍वनाथ दरबार का नव्‍य और भव्‍य स्‍वरूप दर्शनार्थियों के लिए अनुपम, अतुलनीय, मनोहारी छटा बिखेर रहा है। बाबा विश्वनाथ के मंदिर क्षेत्र से लेकर गंगा द्वार तक रंग-बिरंगी रोशनी का अद्भुत श्रंगार श्रद्धालुओं को लुभाता है ‌। samanyu college add श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shree Kashi Vishwanath Dham) का गंगा द्वार आस्‍थावानोंं के लिए अनुपम दृश्य का साक्षी है। गंगा द्वार से बाबा दरबार पहुंचने पर श्रद्धालु के चेहरे खिल उठते हैं । नमामि गंगे टीम ने गंगा निर्मलीकरण की कामना से गंगाद्वार से होकर श्री काशी विश्वनाथ जी को गंगा जल अर्पित किया। काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भव्‍य बाबा दरबार को मां गंगा से मिलाने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना श्री विश्वनाथ कॉरिडोर देश और विदेश के धार्मिक आस्थावानों और पर्यटकों के लिए आनंद के अवसर उपलब्ध करा रही है । add पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने इस पूरी परियोजना का लोकार्पण कर भव्‍य काशी विश्‍वनाथ दरबार को देश को समर्पित किया था। इसके बाद लाखों दर्शनार्थी बाबा दरबार में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे। इस बार रिकार्ड संख्‍या में दिसंबर और जनवरी में लोगों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। Prakash Jha: राजनीति, आरक्षण और अपहरण जैसी फिल्में बनाने वाले जीनियस फिल्मकार, जानिए 5 Must Watch Films श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shree Kashi Vishwanath Dham) में गंगा द्वार को गेटवे ऑफ कारिडोर (Gateway of Corridor) कहा जाता है। मीरजापुर में चुनार के गुलाबी पत्थरों पर नक्काशी कर इसे पूरी भव्यता से सजाया और संवारा गया है। यह रामनगर दुर्ग के पास आने सरीखा अहसास भी देता है। santosh add धाम के नव्य भव्य परिसर की आभा देखते ही बनती है । यहां पर श्रद्धालु गंगा छोर पर बने गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा दरबार में प्रवेश और निकासी 80 सीढ़ी चढ़ कर जा सकते हैं । UP Board Exam, परीक्षा में नकल वाले स्कूलों की मान्यता होगी रद्द मंदिर चौक पर बने यात्री सुविधा केंद्र में सामान जमा करने की सुविधा श्रद्धालुओं को दी गई है। गंगा द्वार से बाबा दरबार में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं । बाबा का दर्शन करने के लिए भक्‍तों का पसंदीदा मार्ग बना है गंगा द्वार ! रिपोर्ट - आराध्या मौर्या 
← पिछली खबरRoadways अधिकारी का अजब कारनामा, पंचाट ने जहां तैनाती पर लगाई रोक, वहीं दे दी बहालीअगली खबर →Varanasi के अस्सी घाट से लेकर कई इलाकों में लगे 'हिन्दू राष्ट्र घोषित हो' के पोस्टर
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।