भारत
देश का रक्षक बना देश की सुरक्षा के लिए खतरा, पाकिस्तानी जासूस को खुफिया जानकारी दे रहा था जवान*
भारतीय सेना का एक जवान पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ा गया था, उसका कोर्ट मार्शल हुआ है l आरोपी सैनिक को 10 साल से ज्यादा की सजा सुनाई गई है. उसे दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के एक कर्मचारी को उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी देते हुए पकड़ा गया था l
रक्षा अधिकारियों ने आजतक को बताया कि बीते सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट मार्शल शुरू किया गया था. महिला अधिकारी की अध्यक्षता में दुश्मन देश को खुफिया सूचना भेजने वाले सैनिक को 10 साल और 10 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है l
सैनिक को पाकिस्तानी जासूस आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद को जानकारी शेयर करते हुए पकड़ा गया था, जो दिल्ली में इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान के उच्चायोग में काम करने वाला एक पाकिस्तानी नागरिक था l
सेना में सिग्नलमैन के रूप में तैनात था आरोपी
जिस सैनिक का कोर्ट मार्शल किया गया है, वह भारतीय सेना में सिग्नलमैन (धोबी) था l वो चीन बॉर्डर के पास एक फॉर्मेशन में तैनात था l कथित तौर पर उसने पाकिस्तानी जासूस को खुफिया जानकारी दी थी l इसी आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था lKEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06