टेक्नोलॉजी
मिनटों में सूखेंगे गीले कपड़े, ठंड के मौसम में यूज करें Washer Dryer Machine

Washer Dryer Machine: उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है और कड़ाके ठंड पड़ रही है. वहीं, कोहरे के कारण धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं. इस कारण लोगों को खासकर गृहिणियों को कपड़े धोने के बाद उनको सुखाने में काफी दिक्कत हो रही है. हालांकि बाजार में इस समय कई ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं, जो अब गीले कपड़े को बिना किसी परेशानी के मिनटों में सूखा देते हैं.
अगर ठंड में कपड़े सुखाने में परेशानी आ रही है, तो फिर आप Washer Dryer Machine घर ला सकते हैं. बाजार में इस समय हर रेंज की ड्रायर मशीन मौजूद है. इन मशीनों को आप ईएमआई पर भी घर ला सकते हैं. चलिए अप आपको बाजार में मौजूद कुछ शानदार वॉशर ड्रायर मशीन के बारे में बताते हैं.
Siemens 8 Kg Condensation Dryer
इसकी कीमत 41,400 रुपये है. यह अमेजन पर उपलब्ध है. आप इसे 1,978 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. यह वॉशर ड्रायर मशीन एक ही बार में ढेर सारे कपड़ों को सुखा सकती है. यह डुओ-ट्रॉनिक तकनीक से लैस है. इस ड्रायर में बेहतर ड्राइंग के लिए एक सॉफ्ट ड्राई ड्रम सिस्टम दिया गया है.
LG Washer Laundry Dryer
सर्दी में कपड़े सुखाने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. LG वॉशर लॉन्ड्री ड्रायर डायरेक्ट ड्राइव तकनीक से लैस है, जो कम शोर करती है. यह 6 मोशन प्रोग्राम और स्टीम-वॉश फीचर के साथ आती है. इस Washer Laundry Dryer को आप फ्लिपकार्ट से 48,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इस पर EMI ऑप्शन भी मिल रहा है.
How to use old smartphone: कबाड़ में न फेंके पुराना फोन, घर की सिक्योरिटी में आएगा काम, कार में भी कर सकते हैं इस्तेमाल
Samsung Fully-Automatic Washer Dryer
यह वॉशर ड्रायर ज्यादा मात्रा में कपड़े सुखाने के लिए परफेक्ट है. इसकी 1400 आरपीएम की हाई स्पिन गति दी गई है, जो तेजी से कपड़े सुखाती है. इसके अलावा इसमें चाइ्लड लॉक, और सुपर स्पीड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस वॉशर ड्रायर की कीमत 56,400 रुपये है. आप इसे अमेजन से खरीद सकते हैं.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01क्राफ्टन के इंडिया-कोरिया इंविटेशनल आयोजन की हुई शुरुआत, कंपनी ने भारत में ईस्पोर्ट्स के प्रति जताई प्रतिबद्धता
02अपने भाई-बहनों को उपहार में दें ये 4 बेहतरीन गैजेट!
03आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी: इसरो
04एचपी ने हाइब्रिड कार्य अनुभव को शानदार बनाने के लिए नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्स पेश किए
05LaserJet Pro MFP 4104 लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत और क्या है खास
06