LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
09:1123 अग॰

जितने लोग बीमारी से नहीं मरते उससे चार गुना मौतें सड़क हादसों में होती हैं : परिवहन मंत्री

IMG-20230725-WA0020

लखनऊ : सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कैसरबाग बस स्टेशन पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की तरफ से आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि हम सबको सुरक्षित ड्राइविंग करना चाहिए और यात्रियों की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए l उन्होंने कहा कि जितने लोग बीमारी से नहीं मरते हैं उससे चार गुना लोग उत्तर प्रदेश में दुर्घटना से काल के गाल में समा जाते हैं, आम जनमानस की भी सुरक्षा का ध्यान रखते हैं l

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगी l इन कर्मचारियों को बहुत कम वेतन मिलता है परिवहन निगम के कर्मचारियों ने काफी मेहनत की है और परिवहन निगम को मुनाफे में पहुंचाया है l इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं. उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की तरफ से सड़क सुरक्षा पखवारा आयोजित किए जाने को लेकर मंत्री ने संघ के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई दी l परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बस संचालन करते समय ड्राइवर और कंडक्टर को यात्रियों का पूरा ध्यान रखना चाहिए l ड्राइवर बिल्कुल ही नशे की हालत में बस संचालन न करें l कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री सत्यनारायण यादव, संविदा के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद नसीम समेत तमाम सदस्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ क्षेत्र की तरफ से दिया गया जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार बाली, क्षेत्रीय मंत्री सुधींद्र वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आमिर जावेद, रूपेश कुमार, वसीम अहमद उपस्थित रहे l
← पिछली खबरयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को त्वरित गति प्रदान करने हेतु आईबीएम के साथ की साझेदारीअगली खबर →Varanasi News, प्रतापगढ़ से काशी पहुंची आदि विशेश्वर की डोली
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।