भारत
अहमदाबाद में 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 व्यक्ति की मौत और 5 घायल
Ahmedabad building collapse: गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
नवरंगपुरा पुलिस इंस्पेक्टर एए देसाई ने कहा कि मीठाखाई गाम इलाके स्थित यह इमारत लगभग 60 साल पुरानी थी और काफी जर्जर हो गई थी। उन्होंने बताया कि इमारत सुबह करीब 7 बजे ढह गई।
देसाई ने कहा, "ध्वस्त इमारत के मलबे में फंसे 57 वर्षीय विनोद दकनिया नामक एक व्यक्ति को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे लग गए।" उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक के मुताबिक हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चा शामिल है।
Trains Cancelled: लगातार बारिश के कारण पटरियां जलमग्न, मुरादाबाद मंडल की 17 गाड़ियां कैंसिल, List चेक करें
वहीं, हादसे को लेकर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर जयेश खड़िया ने कहा, "घटना सुबह करीब 7 बजे हुई। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है और 35 अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।"
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06