काशी 360
कोरौत में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में अभिमन्यु विवेक, प्रांजल, कशिश, सौरव ने मारी बाजी

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के सरवनपुर स्थित रामदेव आईटीआई कालेज में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार महिला पुरुष संवर्गो में मैट पर आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल के खिलाड़ी भाग लिये।
पुरुष पहलवान के साथ साथ महिला पहलवान भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना दम खम दिखाईं। पुरूष वर्ग में अभिमन्यु विवेक यादव बनियापुर, कुमार प्रांजल यादव (DLW), महिला केशरी कशिश यादव (DLW) , और मंडल केशरी सौरव यादव जौनपुर विजेता रहें।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र सिंह दिनू, मनोहर पहलवान जी, लालजी यादव, सीटकहवा बाबा के प्रमुख पुजारी संजय यादव, कमेरा अपना दल गगन यादव, पूर्व प्रधान रतन यादव जी जगापट्टी समेत
कई नेतागण व स्थानीय सम्मानित जनता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम मिश्रा इस मौके पर पहुँचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज के युवाओं को खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक होना चाहिए।
कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों को जुटाने में सहसंयोजक साधु शरण यादव का अहम भूमिका रहा. वहीं कोरौत के मेघु पहलवान अखाड़े के पहलवानों ने अच्छी प्रदर्शन की।
प्रतियोगिता में बच्चा राम यादव, सुशील यादव, राजनाथ यादव, मनोज यादव, कमला यादव, राजकुमार, तेजू यादव, राजेश यादव, नंन्दू यादव, भोतु यादव, गुलाब यादव, विकाश, देवी प्रसाद, अमरदेव यादव, गोपाल, शेषबहादुर यादव समेत सैकड़ों की संख्या में आये लोगों ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाए।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Ramnagar PAC, 36वीं वाहिनी के प्रशासनिक भवन का DIG ने किया उद्धाटन
02पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अभियंताओं की लगाई जमकर क्लास दिये कड़े निर्देश
03BHU में पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार
04Nikay Chunav 2023 : सत्ता पक्ष द्वारा लगाए गए सरकारी बैनर हटा, प्रशासन ने दिखाया तेवर
05Varanasi News : MLC हंसराज विश्वकर्मा ने चलाया स्वच्छता अभियान, कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
06