हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4222 नव॰

CP से मिलने पहुंची मृतक अभिनेत्री की मां हुई बेहोश, कहा- न्याय के लिए बाबा के पास जाऊंगी

akanksha dubey
WhatsApp ↗
Varanasi के CP से मिलने पहुंचीं मृतका आकांक्षा दुबे की मां अपनी व्यथा बताते हुए बेहोश हो गई। मृतक अभिनेत्री की मां आज पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन से मिलने पहुंची थी. आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंची थी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की जल्द से जल्द मांग की है. पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने उन्हें 24 घंटे का समय दिया है। घटना के बारे में बताते हुए मृतका की मां बार- बार भावुक हो जा रही थीं। तभी अचानक वह पुलिस कमिश्नर के सामने ही कुर्सी पर बेहोश हो गई। वहां मौजूद महिला पुलिस अधिकरियों और कर्मचारियों ने मधु दुबे को सहारा दिया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि मैने पुलिस कमिश्नर को स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। Auraiya, पालकी यात्रा से शुरू होगा चार दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव, विशेष झाकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र उन्होंने आगे कहा कि यदि मुझे कल तक न्याय नही मिला तो, मैं सीधे लखनऊ जाकर योगी बाबा से न्याय की गुहार लगाऊंगी। मृतका की मां ने सवाल किया कि कहां हैं बुलडोजर बाबा। बड़े-बड़े अपराधियों पर बुलडोजर चलाया और यहां मेरी बेटी के हत्यारोपित एक हफ्ते से खुलेआम घूम रहे हैं। मैं न्याय पाकर रहूंगी नहीं तो, वहीं अपना जीवन समर्पित कर दूंगी। samanyu college add  
← पिछली खबरAuraiya, पालकी यात्रा से शुरू होगा चार दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव, विशेष झाकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्रअगली खबर →Bima Yojna बर्बाद हुई फसलों का किसान ऐसे ले सकते हैं मुआवजा, जानें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।