देश
Alia Bhatt Ranbir Kapoor के घर आई नन्ही परी ! शादी के 7 महीने बाद मां बनीं आलिया

Alia Bhatt Ranbir Kapoor के घर आई नन्ही परी ! शादी के 6 महीने बाद मां बनीं आलिया। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए 6 नवंबर का दिन कभी न भूलने वाला बन गया। इस जोड़े ने रविवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। ब्रह्मास्त्र फिल्म में काम कर चुकी दंपती आज सुबह ही मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचे थे। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि दंपती और परिवार के सदस्यों ने अभी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आलिया रणबीर की बेटी के जन्म की पुष्टि नहीं की है।
जून में Alia Bhatt Pregnancy की न्यूज मिली
खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया के बाद उनकी मां सोनी राजदान और नीतू कपूर को भी अस्पताल पहुंचते देखा गया। आलिया अपनी गर्भावस्था के दौरान अक्सर अपने प्रशंसकों को अपनी प्रेग्नेंसी डायरी से प्यारी तस्वीरों से रूबरू कराती रही हैं। इस हाईप्रोफाइल कपल ने इस साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।सात महीने बाद मां बनीं आलिया
सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने 14 अप्रैल, 2022 को एक निजी समारोह में रणबीर के मुंबई स्थित आवास पर शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। शादी के ठीक दो महीने बाद ही इस जोड़े ने अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया और बताया कि आलिया मां बनने वाली हैं।ब्रह्मास्त्र को मिली बॉक्स ऑफिस सक्सेस
प्रोफेशनल लाइफ में आलिया और रणबीर को हाल ही में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र फिल्म में बड़ी कामयाबी हासिल मिली। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 'ब्रह्मास्त्र' अब OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर भी स्ट्रीम हो रही है।रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ मूवी में दिखेंगे
रणबीर अगली बार निर्देशक लव रंजन की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगे।
अब आलिया रणवीर के साथ मूवी में दिखेंगी
दूसरी ओर, आलिया अगली बार निर्देशक करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी।KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06