हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5522 नव॰

Amritsar से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत, 12 घायल

Bus going from Amritsar to Katra fell into the gorge: 10 people of the same family died, 12 injured
WhatsApp ↗
पंजाब के अमृतसर में श्री वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए निकले यात्रियों से भरी बस जम्मू के झझर कोटली के पास सुबह 5.30 बजे करीब खाई में गिर गई. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में एक ही परिवार के लगभग 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है. बता दे कि बस अमृतसर से कटरा के लिए रवाना हुई थी, बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई. खाई गहराई 50 फीट के करीब है। घटना का कारण बस की ब्रेक फेल बताया जा रहा है बस ने अपना संतुलन खो दिया और झझर कोटली पुल से नीचे गिर गई और बस के दो पहिए पुल के ऊपर ही रह गए. जबकि बस पलट कर खाई में गिरी. घटना में मारे गए 10 लोगों के शवों को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज और प्राइमरी हेल्थ सेंटर में शुरू हो चुका है. फिलहाल अभी बचाव कार्य जारी है मौके पर पुलिस पहुंच चूकी है और जांच में जुट गई है परिवार वालो को संदेश दे दिय गया है. परिवार का कहना है कि कटरा जाने वाले सभी के मोबाइल प्री-पेड हैं. जिस कारण जम्मू-कश्मीर में किसी की सिम चल नहीं पा रही. अभी अन्य पारिवारिक सदस्य वहां पहुंचेंगे तो ही साफ होगा कि किन-किन की मृत्यु हुई है.
← पिछली खबरपाकिस्तान में नहीं बल्कि इस देश में हो सकता है Asia cup 2023 का आयोजनअगली खबर →पूर्व DCP बलकार और बादल को हराने वाले खुडि्डयां मंत्री बने
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।