हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1922 नव॰

Banaras 39 GTC Army : अस्सी घाट पर योग, जवानों के मिलिट्री बैंड का शानदार प्रदर्शन

Banaras 39 GTC Army
WhatsApp ↗
Banaras 39 GTC Army बैंड की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हो गया। सूबेदार तिल बहादुर थापा एवं कर्नल विजेंदर सिंह और 22 जवानों ने मां गंगा के किनारे अस्सी घाट पर धुन का प्रदर्शन किया। सेना के जवानों ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों...', 'वंदे मातरम..' और 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' की धुन बजाई तो पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। 39 जीटीसी आर्मी बैंड के जवानों ने अपनी परफॉर्मेंस के अंत में राष्ट्रगान 'जन गण मन...' की प्रस्तुति भी दी। मनमोहक धुन सुनकर गंगा किनारे मौजूद श्रोतागण देशभक्ति की भावना में खो गए। सभी ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' का उद्घोष कर सभी जवानों का अभिनंदन किया। जवानों का स्वागत 'सुबह बनारस' के संस्थापक सचिव डॉ रत्नेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम के उपरांत कर्नल विजेंदर सिंह और बैंड के सूबेदार दिल बहादुर थापा को स्मृति चिह्न को अंगवस्त्र प्रदान किया गया।
टैग्स#Banaras 39 GTC Army
← पिछली खबरMakar Sankranti : 14-15 जनवरी दोनों दिन मकर संक्रांति, पंचांग क्या कहता है ? किस दिन दान कर खाएं दही-चूड़ा-तिलकुटअगली खबर →Ajay Devgan Daman : सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, तीन फरवरी को आएगी फिल्म
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।