हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:1722 नव॰

Cyber Crime : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मीम्स बनाकर लोगों को साइबर क्राइम के लिए किया जा रहा जागरूक

being alerted for cybercrime
WhatsApp ↗
Cyber Crimeचंडीगढ़ः आए दिन हो रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एक अनोखी पहल निकाली है जिसके जरीए वो मीम्स के द्वारा लोगों को साइबर क्राइम से जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रहे है. इस कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. साइबर टीम की विभिन्न फिल्मों के चित्रण, चर्चित गाने के मीम्स बनाकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पब्लिक को जागरूक करने में लगी है. पुलिस का यह अलग अंदाज लोगों को भी खूब भा रहा है. विभाग के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर कई नामी फिल्मों के डायलॉग, फिल्मों में दिखाने वाले ठगी के तरीके फोटो सहित विभिन्न तरह के प्रसिद्ध गानों पर मीम्स तैयार कर साझा कर रही है.
पुलिस विभाग ने इन मीम्स के जरिये पब्लिक का दिल जीत लिया है और वे उन्हें 'मीम्स पुलिस' कहने लगे हैं. जहां एक ओर चंडीगढ़ पुलिस की पोस्ट को खूब लाइक मिल रहे हैं, वहीं दूसरी इस तरह के मीम्स वाले पोस्ट को लोग पसंद कर सवाल-जवाब के जरिए अपने को साइबर स्मार्ट भी बना रहे है. पुलिस इन मीम्स के जरिए लोगों से साइबर जागरूक बनने, अपना एक मजबूत पासवर्ड रखने सहित साइबर ठगी के अलग-अलग तरीके की जानकारी देकर सजग रहने की अपील कर रही है.
मीम्स में एक्टर गोविंदा फिल्म की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से दुख जाहिर कर बोल रहे कि रोज-रोज तुम जो सनम ऐसा करोगे, पैसे लुट जाएंगे तो आहें भरोगे. वहीं, फिल्म हेरा फेरी में एक्टर अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की लॉटरी लगने वाले सीन को दिखाकर पुलिस सचेत कर रही कि इस तरह के काल, मैसेज से बच कर रहे. हिंदी फिल्म शोले की कुछ चर्चित फोटो के साथ गब्बर और ठाकुर के बीच धमकी वाली बातचीत पर मीम्म बनाया गया है जिसमें वह रस्सी से बंधे ठाकुर को गब्बर बोल रहा है कि "अपना ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मुझे दे दे ठाकुर, इस पर गब्बर के डाकुओं के बीच रस्सी से बंधा ठाकुर कहता है कि नहीं ओटीपी कभी भी नहीं दूंगा. इस तरह के मीम्स बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकी वह किसी भी तरह की धोखा धड़ी से बच सके
← पिछली खबरलाइव स्ट्रीमिंग ने कोर्ट को आम नागरिकों के घरों और दिलों तक पहुंचाया : सुप्रीम कोर्टअगली खबर →शिंदे-उद्धव केस: गवर्नर-स्पीकर की भूमिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, उद्धव नहीं देते इस्तीफा तो कुर्सी होती बहाल
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।