हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
सोमवार, 23 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:3823 नव॰

Adani Controversy के बीच खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक

adani
WhatsApp ↗

Adani Controversy, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने अदाणी समूह पर शोध समूह हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई। संसद के दोनों सदनों को गुरुवार को स्थगित कर दिया गया।

विपक्ष ने मामले में संयुक्त संसदीय समिति (JCP) द्वारा जांच की मांग की है। खड़गे ने गुरुवार को कहा था, हम इस मुद्दे पर जेपीसी द्वारा जांच की मांग करते हैं और संसद के अंदर इस मांग को उठाएंगे। हम मांग करते हैं कि कथित अनियमितताओं की जांच के लिए एक जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए। Bihar News : सोन नदी के पास 20 घंटे तक लगा रहा जाम, प्रशासन बेखबर विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि अदाणी मुद्दे को उठाने से रोकने के लिए संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा था, संसद के दोनों सदनों को आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, क्योंकि सरकार एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक संस्थानों द्वारा जबरन निवेश की जांच की संयुक्त विपक्ष की मांग से सहमत नहीं थी।
← पिछली खबरSrinagar में SIT की कई जगह छापेमारीअगली खबर →Chandauli, लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरना हमारा लक्ष्य- संजय सिंह
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।