भारत
Bihar, अगजनी में चार बच्चे जिंदा जले, 3 घरों में लगी आग
Bihar, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन घरों में आग लग गई। इस घटना में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट रात करीब एक बजे एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में लिया।
आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में घर में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नरेश राम की पुत्री सोनी कुमारी (15), अमृता कुमारी (12), कविता कुमारी (8) और शिवानी कुमारी (6) के रूप में हुई है।
https://khaberhindi.com/nagar-nigam-chunav-action-against-blo-and-shikshamitra/
आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने वाले रास्ते में ही आग लगी थी, जिस कारण लोग जल्दी निकल नही सके।
सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना में पांच से छह लोग आग से झुलसकर घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों मे भी दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06