हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:4722 नव॰

Bihar, शराब बंदी वाले बिहार में मजदूरी में मिली शराब की बोतल

who on alcohol
WhatsApp ↗
Bihar में शराबबंदी लागू है ऐसे में एक चौकाने वाला मामला सामने आय़ा है। बिहार में एक मजदूर को कथित तौर पर मजदूरी के तौर पर दो बोतल शराब दी गई। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मजदूर तौलिये से छिपाकर रखी गईं शराब की बोतलें दिखाता नजर आ रहा है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें बोतलें किसने दी हैं, उसने दावा किया कि वैशाली के महुआ थाने के कर्मियों ने उन्हें मजदूरी के रूप में शराब दी है। सूत्रों ने बताया कि घटना 21 जनवरी की है। मजदूर ने दावा किया कि उसे और अन्य मजदूरों को पुलिस ने जब्त शराब की बोतलों को नष्ट करने के लिए बुलाया था। बोतलों को नष्ट करने के बाद उन्होंने उसे दो बोतलें मजदूरी के तौर पर दी। https://khaberhindi.com/aaj-ka-rasifal-today-rashifal-16-march/ महुआ थाने के एसएचओ प्रभात रंजन सक्सेना से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, हमने पिछले 15 दिनों से जब्त शराब की बोतलों को नष्ट नहीं किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शराब को नष्ट किया जा रहा है और पूरी कार्रवाई कैमरे में कैद है। यह शराब की खेप को नष्ट करने की एक नियमित प्रक्रिया है। वीडियो पुराना है, लेकिन यह प्रशासनिक चूक का स्पष्ट संकेत है। सक्सेना ने कहा, "इस बात की भी संभावना है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर जिला प्रशासन के खिलाफ साजिश रचने के लिए वीडियो बनाया है। हम सभी कोणों से इसकी जांच कर रहे हैं।" samanyu college add santosh add santosh add
← पिछली खबरAaj ka Rashifal, इन राशियो को मिलेगी आज खुशखबरीअगली खबर →Varanasi, धर्मेंद्र सोलंकी और उजाला यादव ने लगाई हाजिरी, बिरहा दंगल का आयोजन
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।