देश
BJP नेता ने पहनी राफेल वाली 5 लाख की घड़ी, DMK का सवाल- रसीद दिखाएं चार बकरी के मालिक

5 Lacs Rafale Watch : BJP अध्यक्ष अन्नामलाई की राफेल वाली घड़ी का मुद्दा सुर्खियों में है। पांच लाख रुपये वाली राफेल की स्पेशल एडिशन वॉच पर तमिलनाडु सरकार में मंत्री ने सवाल खड़े किए हैं। मंत्री ने सवाल किया है कि चार बकरी के मालिक होने की बात कहने वाले अन्नामलाई को घड़ी की रसीद दिखानी चाहिए। पांच लाख की स्पेशल एडिशन वॉच जो केवल 500 यूनिट बनाई गई थी, वो घड़ी इनके पास कैसे आई ?
सवालों से खीझे भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा, राफेल विमान को सेलिब्रेट करने के लिए इस घड़ी को तैयार किया गया। अगर भारत में ऐसी घड़ी नहीं पहनी जाएगी तो कौन पहनेगा ? उन्होंने दावा किया कि राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट से उन्होंने 149वीं यूनिट घड़ी खरीदी है। वे इस घड़ी को मरते दम तक पहनेंगे।
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी ने ट्वीट (@V_Senthilbalaji) कर घड़ी की कीमत पर सवाल खड़े किए। इसके बाद Tamil Nadu BJP chief Annamalai ने कहा, Dassault की Bell & Ross Rafale घड़ी उन्होंने खरीदी है। इसे हमारे लिए ही बनाया भी गया है।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06