हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:2122 नव॰

Bread Ball Recipe: सर्दियों में नाश्ते में बनाकर खाएं गर्मा-गर्म ब्रेड बॉल्स

bread_balls
WhatsApp ↗
Bread Balls Recipe: अगर आप भी ठंड के मौसम में कुछ गर्मा-गर्म और टेस्टी बनाकर खाना चाहते हैं तो ट्राई करें ब्रेड बॉल्स की ये टेस्टी रेसिपी। यह रेसिपी खाने में जितनी टेस्टी है बनाने में उतनी ही आसान भी है। इस रेसिपी को आप बच्चों के स्कूल टिफिन में भी दे सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं झटपट बनने वाली इस टेस्टी रेसिपी को बनाने का आसान तरीका। ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सामग्री- -2 या 4 उबले हुए आलू -1 टीस्पून हरी मिर्च कुटी हुई -1 टीस्पून अदरक कद्दूकस किया हुआ -नमक स्वादानुसार -¼ टीस्पून हल्दी पाउडर -चुटकीभर हींग -1 टीस्पून राई -बारीक कटा हरा धनिया -तलने के लिए तेल इस आसान तरीके से बनाएं चटपटी Aloo Gobhi की सूखी सब्जी, बच्चे हो जाएंगे आपकी कुकिंग के फैन ब्रेड बॉल्स बनाने की विधि- ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को मैश करके उसमें नमक, हरी मिर्च और अदरक मिक्स करें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें राई, हींग और हल्दी डालने के बाद गैस बंद करके तड़के में आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके मिश्रण से बॉल्स बना ले। अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर उसे पानी में डुबोकर तुरंत निकालकर हल्के हाथों से निचोड़ लें। अब इसके अंदर आलू बॉल्स डालकर दोनों तरफ से बंद कर दे। अब कड़ाही में तेल गरम करके ब्रेड बॉल्स को सुनहरा होने तक तल लें। इसे सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसें।  
← पिछली खबरRules Of 2023: 1 जनवरी से बदल जाएंगे बैंक के ये नियम,अगली खबर →Winter Hacks : जिन लोगों को ज्यादा ठंड लगती है, वे शरीर को गरम रखने के लिए ये उपाय जरूर आजमाएं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।