टेक्नोलॉजी
नोएडा में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया

नोएडा में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जीटा 1 सेक्टर स्थित एक आईटी सर्विस प्रोवाइडिंग कंपनी पर एक मालवेयर अटैक किया गया. कंपनी की तरफ से बताया गया कि इस अटैक के बाद वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है. वेबसाइट हैक होने के साथ ही उस पर हजारों की संख्या में जंक पेज बन गए हैं, जो देखने में वेबसाइट की तरह लग रहे है. यही नहीं, वेबसाइट पर एक दूसरी वेबसाइट से बैक लिंक भी डाले गए हैं, ताकि उसे गूगल प्वाइंट मिल सकें. फिलहाल साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
साइबर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी के सीईओ जॉन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. यह कंपनी डिजाइनिंग, मॉडलिंग, प्रोग्रामिंग, डेटा माइनिंग समेत अन्य काम करती है. जॉन ने पुलिस को बताया कि कंपनी विदेशी ग्राहकों को वेबसाइट के जरिए कई तकनीकी सेवाएं उपलब्ध करवाती है.
https://khaberhindi.com/submarine-search-titanic/
वेबसाइट हैक होने की जानकारी उस समय हुई, जब 1 नवंबर 2021 को वेबसाइट अचानक बंद हो गई. इसके बाद जांच में पता चला कि किसी ने वेबसाइट को हैक कर लिया है और उसके हर पेज पर जंक कोड इंजेक्ट कर दिया गया है. इतना ही नहीं हैकर्स ने मैलिसियस कोड को अन्य जगहों पर भी डाल दिया है. इसके चलते वेबसाइट ने हजारों की संख्या में जंक पेज तैयार कर दिए.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01क्राफ्टन के इंडिया-कोरिया इंविटेशनल आयोजन की हुई शुरुआत, कंपनी ने भारत में ईस्पोर्ट्स के प्रति जताई प्रतिबद्धता
02अपने भाई-बहनों को उपहार में दें ये 4 बेहतरीन गैजेट!
03आदित्य-एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी: इसरो
04एचपी ने हाइब्रिड कार्य अनुभव को शानदार बनाने के लिए नए ड्रैगनफ्लाई लैपटॉप्स पेश किए
05LaserJet Pro MFP 4104 लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत और क्या है खास
06