भारत
नहर में मिली लापता 11वीं के छात्र की लाश, पुलिस कर रही जांच
पंजाबः फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर से 11वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है. शव कि शिनाख्यात दशमेश नगर सरहिंद निवासी 15 वर्षीय अरमानदीप सिंह के रुप में हुई है . आपको बता दें कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता हो गया था. जिसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है.
थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक की मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है. साथ ही वह कुछ दिनों से लापता चल रहा था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिता ने सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी. अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है. अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इसके पिछे किसका हाथ है इसकि छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपी को पकड लिया जाएगा.
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06