भारत
खड़गे, राहुल गांधी से मिलने के लिए Kejriwal ने मांगा समय
Kejriwal, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने केंद्र द्वारा नौकरशाहों के तबादलों पर हाल ही में पारित अध्यादेश के खिलाफ संसद में समर्थन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, भाजपा सरकार द्वारा पारित अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ संसद में कांग्रेस का समर्थन लेने और संघीय ढांचे पर हमले पर चर्चा करने के लिए आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी और राहुल गांधी जी से मिलने का समय मांगा।
गुरुवार को, केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की थी। राकांपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई में आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
पवार ने कहा, लोकतंत्र पर भाजपा की ओर से हमला हो रहा है। हम सभी को एकजुट होकर इसकी रक्षा करनी चाहिए। चुनी गई सरकारों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है और उनके लिए बाधाएं पैदा की जा रही हैं। हम संसद में आप की लड़ाई का पूरा समर्थन करेंगे।
Parliamant Building : विशेष पूजा, हवन के साथ होगी शुरुआत, पीएम मोदी के भाषण से होगा समापन
इससे पहले केजरीवाल और मान ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी और शिवसेना-यूबीटी का समर्थन भी हासिल किया था।
दिल्ली में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को अधिकार देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद केंद्र ने इस फैसले को पलटते हुए एक अध्यादेश जारी किया और सभी शक्तियां उपराज्यपाल को दे दी।
राज्यसभा में केंद्र के अध्यादेश को रोकने के लिए केजरीवाल देश के सभी शीर्ष विपक्षी दलों के प्रमुखों से मिल रहे हैं।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06