हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4922 नव॰

Delhi LG Jail Reforms पर एक्शन मोड में आए, 16 सेंट्रल जेल के कैदियों को गर्म पानी, गद्दा और खाट देने का निर्देश

Delhi LG Jail Reforms
WhatsApp ↗
Delhi LG Jail Reforms पर एक्शन मोड में आ गए हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 16 सेंट्रल जेल के कैदियों को गर्म पानी, गद्दा और खाट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कई कैदियों ने कंप्लेन की है कि कड़ाके की ठंड के कारण उन्हें हड्डी रोग से जुड़ी परेशानियां होती हैं। यह भी सामने आया है कि कैदियों के रसूख के आधार पर कई जेल अधिकारी उन्हें गर्म पानी जैसी सुविधाएं देते हैं, लेकिन बदले में पैसे भी लिए जाते हैं। जेल की दयनीय स्थिति की तरफ संकेत करते हुए उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने कहा कि 16 सेंट्रल जेल जिसमें तिहाड़ के अलावा रोहिणी और मंडोली जेल भी शामिल हैं, यहां जेल की सलाखों के पीछे बंद कैदियों को नहाने और साफ-सफाई के लिए गर्म पानी दिया जाएगा। 65 साल से अधिक आयु वाले जरूरतमंद कैदियों को लकड़ी की खाट, दरी और गद्दा भी मिलेगा। उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों- कारा महानिदेशक और प्रिंसिपल सेक्रेटरी (गृह विभाग) को निर्देश भेज दिया गया है।
टैग्स#Delhi LG Jail Reforms
← पिछली खबरJoshimath Land Subsidence के बीच पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा क्यों प्रासंगिक हैं ? जल-जंगल-पहाड़ के लिए संकल्प से लड़ी बेमिसाल लड़ाईअगली खबर →German Scientist Varanasi पहुंचे, कहा- घर का वातावरण अग्निहोत्र से ठीक होगा, आयुर्वेद पर भी बोले
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।