हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4022 नव॰

Dog Wearing Payal: डॉगी का क्यूट रिएक्शन देखकर झूम उठेंगे आप, VIDEO

Dog Wearing Payal
WhatsApp ↗
Dog Wearing Payal: पंजे में पायल पहनने के बाद कुत्ते का बेहद प्यारा रिएक्शन वायरल हो रहा है। पायल पहनने के बाद कुत्ते के रिएक्शन का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। कुत्ते के माता-पिता हमेशा यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करते हैं कि उनके पेट्स खुश रहें। पालतू डॉगी- कूपर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Dog Wearing Payal अपने कुत्ते के लिए पायल की एक जोड़ी खरीदने वाली इस फैमिली को डॉगी को पायल पहनाते देखा गया। गिफ्ट मिलने के बाद कुत्ते की प्रतिक्रिया वायरल हो गई। वीडियो को गोल्डन रिट्रीवर नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। वीडियो की शुरुआत में कुत्ते को पायल से खेलते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, फाल्गुनी पाठक की आवाज में रिकॉर्ड गाना- मैंने पायल है छनकाई.. बजती है। Dog Wearing Payal अपने पंजों में दो पायल पहनने के बाद वीडियो क्लिप में कुत्ते को उत्साह में कूदते और अपनी पायल दिखाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो पर एक नजर डालें--

वीडियो 1 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 2.9 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 3.43 लाख से अधिक लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स ने काफी रोचक कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं बता नहीं सकता कि मुझे कितनी प्यार हुआ।" एक अन्य ने लिखा, "उसकी खुशी तो देखिए, वह छम छम ध्वनि से उत्साहित है।" एक यूजर ने कहा कि इस प्यारी वीडियो से मेरा दिन बन गया।
← पिछली खबरAIIMS Covid: बढ़ रही कोरोना संक्रमण की चुनौती! स्टाफ कोविड-19 संक्रमित, अतिरिक्त सावधानी बरतने का परामर्शअगली खबर →Atiq Ahmed के बेटे असद का एनकाउंटर, यूपी STF ने किया ढेर
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।