LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
06:2011 सित॰

ऊर्जा मंत्री का वादा, प्रदेश में महंगी नहीं होगी बिजली, उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा बोझ 

IMG-20230803-WA0005
लखनऊ : एक तरफ उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं के बिजली दरों को बढ़ाने के लिए लगातार नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में बिजली दरें नहीं बढ़ेंगे महंगी बिजली का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा महंगाई के इस दौर में ऊर्जा मंत्री का उपभोक्ताओं से यह वादा उनके चेहरे पर खुशी लाने जैसा है पहले से ही देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में बिजली दरें महंगी हैं कंपनियां और भी बिजली दरों को बढ़ाने के लिए जोर लगा रही हैं लेकिन अब ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं की बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी l   ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को दी जा रही विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति के लिए प्रयास कर रही है. उपभोक्ताओं से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे समय पर अपना बिजली का बिल जमा करें. प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए या सभी को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए  शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्त करना है, साथ ही प्रदेश में हो रही विद्युत चोरी पर रोक लगे, शत-प्रतिशत बिलों की वसूली हो, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो, इसे लेकर 31 जुलाई से छह अगस्त तक विद्युत उपभोक्ता एवं जन-प्रतिनिधि सम्पर्क अभियान प्रदेश के सभी जनपदों में चलाया जा रहा है l   उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों के सहयोग, सुझाव और प्रयास से ही प्रदेश को 24 घंटे बिजली मिलेगी l जन शिकायतों और जन- प्रतिनिधियों की तरफ से उठाये गए मुद्दों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली आज आवश्यक जरूरत बन गयी है l इसके बगैर व्यवस्था को संचालित नहीं किया जा सकता है l प्रदेश में 3.25 करोड़ उपभोक्ता बिजली का लाभ ले रहे हैं, जो कि 25 करोड़ आबादी के सापेक्ष कम है l प्रदेश में कम से कम 5.50 करोड़ उपभोक्ता होना चाहिए l     अपर मुख्य सचिव और चेयरमैन ने भी रखी अपनी बात l अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए जन-प्रतिनिधियों और विद्युत अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके बेहतर परिणाम आएंगे l जो भी सकारात्मक फीडबैक मिलेगा उसकाअनुसरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 80-90 प्रतिशत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है l उपभोक्ताओं से संवाद बनाने के लिए इतने ही उपभोक्ताओं की केवाईसी मिल चुकी है. अभी भी 25-30 प्रतिशत उपभोक्ता एक भी बार अपना बिजली का बिल नहीं जमा किये l उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, जहां यह उनका अधिकार है, वहीं नियमित रूप से विद्युत जमा करें, यह उनका दायित्व भी है l यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि विद्युत कार्मिकों को व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ अपनी कार्य संस्कृति में भी बदलाव के लिए कार्य करना होगा l विद्युत व्यवस्था में वर्ष 2017 के बाद से अभूतपूर्व सुधार हुए हैं, इसमें और सुधार किया जायेगा l इसके पहले 8-10 घंटे  बिजली आती थी और महीनों में ट्रांसफार्मर बदले जाते थे l उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार हेतु फीडबैेक लेने व जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है l   जनप्रतिनिधियों ने भी रखी अपनी बात  कार्यक्रम में उत्तरी लखनऊ के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लखनऊ की आबादी के अनुपात में उपभोक्ताओं की संख्या कम है। यहां 75 प्रतिशत अनियोजित कॉलोनी है, जिसपर बहुतायत में लोग रहते हैं l अधिकांश ऐसी जगहों पर बांस-बल्ली के सहारे कनेक्शन चल रहा है, जिसमें पोल लगाया जाना चाहिए l ऐसी कॉलोनियों में हाइटेंशन लाइन घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं. ऐसे स्थानों पर लाइन को अन्डरग्राउन्ड किया जाना आवश्यक है l उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं पर रिपेयर ट्रांसफार्मर लगने से ओवर बिलिंग हो रही है जिसका टेक्निकल ऑडिट जरूरी है l कहा कि एक्शन प्लान बनाकर बिजली चोरी रोकने के प्रयास हों ,मलिहाबाद की विधायक जयदेवी ने अपने क्षेत्र में दुबग्गा पावर हाउस के जेई और एसडीओ द्वारा फोन न उठाने और मनमानी करने की बात कही l विधायक बख्शी का तालाब योगेश शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ l मेरे क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सौभाग्य योजना से विद्युतीकरण हुआ. कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे की एक निर्धारित आपूर्ति दी जाय, जिससे वे अपने फसलों की सिंचाई कर सकें l उन्होंने अपने क्षेत्र में बिजलेंस द्वारा की गई कार्रवाई की भी शिकायत की और विभाग द्वारा 35 रुपए प्रति वर्गफीट की दर से चलाई जा रही कनेक्शन योजना गरीबों के लिए उपयोगी नहीं है, ऐसा भी कहा l विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने भी विद्युत कार्मिकों के कार्यों की तारीफ की और कहा कि रात में भी फोन करने पर कार्य होता हैl बिजली चोरी अब सभी चोरियों पर भारी पड़ रही है, इस पर रोक लगाना आवश्यक है l मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार ने कहा कि बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार हो रहा. उन्होंने बिजली चोरी के नाम पर छोटे उपभोक्ताओं को परेशान करने व।बड़े उद्योगों और फैक्ट्रियों में हो रही चोरी पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है, इसकी बात कहा कि मोहनलालगंज के 87 गांवों में बिजली नहीं थी, अब सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है l
← पिछली खबरHC ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज की, कहा- न्याय के लिए यह जरूरीअगली खबर →पांच हजार बसों में लगेंगे पैनिक बटन, पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे बस अड्डे: एमडी 
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।