LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
16:3023 अग॰

किसानों को बैंक या एटीएम जाने की जरुरत नहीं, घर बैठे डाकिया के माध्यम से प्राप्त करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि

IMG-20230728-WA0016
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में ज्यों ही 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' की बहुप्रतीक्षित 14वीं किस्त जारी की तो किसानों और उनके परिवारजनों की चेहरे खिल उठे। सरकार ने डीबीटी माध्यम से देशभर के 8.5 करोड़ लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में सीधे 17,000 करोड़ रूपये की धनराशि ट्रांसफर की। अब लाभार्थी किसान घर बैठे इस राशि को तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों के अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। इसके लिए किसानों को किसी बैंक की शाखा या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी। देश के किसी भी बैंक में स्थित मोबाईल और आधार लिंक्ड खाते से घर बैठे आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रूपये तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा कोई शुल्क नहीं लगेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी, 2019 में शुरू की गई थी। इसके तहत लाभार्थी किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की राशि दी जाती है। लाभार्थी किसानों को ये राशि हर 4 महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये करके उनके खातों में डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत अपने खातों में प्राप्त डीबीटी राशि को लाभार्थी किसान घर बैठे डाकिया के माध्यम से निकाल सकते हैं। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से एक दिन में 10 हजार रूपये तक की राशि निकाली जा सकती है। इसके लिए किसी बैंक या एटीएम पर जाने की जरुरत नहीं होगी।" - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
← पिछली खबरNDA और INDIA के आंकड़े लगभग बराबर,ये दल तय करेंगे दिल्ली अध्यादेश का भविष्य !अगली खबर →बीएचयू में ब्लड सेम्पल लेकर घंटो परेशान रहे परिजन, बीएचयू का चौबीसो घंटे खुलने वाला सीआईआई लैब में काउंटर न0 6 एक घण्टे से है बन्द l
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।