LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
01:1125 अग॰

Ganga Vilas Cruise Varanasi पहुंचा, 13 जनवरी को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, PHOTOS

Ganga Vilas Cruise Varanasi
Ganga Vilas Cruise Varanasi पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगा विलास क्रूज यात्रा को 13 जनवरी को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद लग्जरी क्रूज वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होगा। Ganga Vilas Cruise Varanasi कोलकाता से 22 दिसंबर को रवाना हुई गंगा विलास लग्जरी क्रूज मंगलवार को वाराणसी पहुंच गया है। मौसम खराब होने की वजह से यह 3 दिन देर से काशी पहुंचा। क्रूज रामनगर बंदरगाह से वाराणसी के संत रविदास घाट पर पहुंचेगा। यहां पर उसका भव्य स्वागत होगा। Ganga Vilas Cruise Varanasi दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री इस लग्जरी क्रूज को वाराणसी से डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। Ganga Vilas Cruise Varanasi 51 दिनों तक एडवेंचरस सफर पर निकलने वाला यह क्रूज 15 दिनों तक बांग्लादेश से गुजरेगा। इसके बाद असम के बह्मपुत्र नदी से डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से गुजरेगा। इसमें रास्ते में मुख्य तीन नदियां गंगा, मेघना और ब्रह्मपुत्र नदिया पड़ेंगी। Ganga Vilas Cruise Varanasi क्रूज बंगाल में गंगा की सहायक और दूसरे नामों से प्रचलित भागीरथी, हुगली, बिद्यावती, मालटा, सुंदरवन रिवर सिस्टम, वहीं बांग्लादेश में मेघना, पद्मा, जमुना और फिर भारत में ब्रह्मपुत्र से आसाम में प्रवेश करेगा। भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल की वजह से यह यात्रा बांग्लादेश को क्रॉस करेगी। क्रूज यात्री 15 दिनों तक बांग्लादेश में पर्यटन करेंगे।
← पिछली खबरHot लुक में दिखीं Rashmi Desai, फैंस ने दबाई दांतों तले उंगलीअगली खबर →Fog Effect, विमानों के साथ ट्रेनों पर भी कोहरे का असर, ये ट्रेन और विमान लेट, यात्री प्रभावित
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।