LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
20:4423 अग॰

अगर किसी को बाहर करना चाहिए तो वो तेम्बा बावुमा है; डेविड मिलर के बाहर होने पर Gautam Gambhir हुए आगबबूला

gautam gambhir
टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 के ग्रुप 2 में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका अगर आज ये मैच जीतती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं पाकिस्तान हारने के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। टीम के जीतने पर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी। पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे इस मुकाबले से डेविड मिलर और केशव महाराज बाहर हो गए हैं। मिलर का बाहर होना भारतीय फैंस पचा नहीं पा रहे हैं क्योकि अगर पाकिस्तान ये मैच जीतेगा तो भारत के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। India vs Bangladesh T20 WC Match : बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची भारतीय टीम, करीबी मैच में 5 रन से हराया भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज Gautam Gambhir भी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन से काफी नाराज दिखे। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि अगर अफ्रीका की टीम से किसी को बाहर करना चाहिए तो वो खुद तेम्बा बावुमा हैं। गौतम गंभीर ने टॉस होने के बाद कहा, ''मिलर का बाहर होना समझ से परे है। साउथ अफ्रीका की टीम से किसी को बाहर होना चाहिए तो वो तेम्बा बावुमा हैं।''  
← पिछली खबरChhavi Mittal ने 'UFO' का वीडियो पोस्ट कर किया एलियन दिखने का दावा, यूजर बोली- मुझे भी दिखा...अगली खबर →Subramanian Swamy सरकारी बंगला खाली करेंगे, मोदी-शाह का नाम लेकर हत्या की साजिश की आशंका जता चुके हैं
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।