देश
टोक्यो से दिल्ली आ रहे AIR India के विमान में हार्ट सर्जन ने बचाई मरीज की जान

Air India, चंडीगढ़ के एक वरिष्ठ कार्डियोवास्कुलर सर्जन ने शुक्रवार को एक सह-यात्री की जान बचाई, जिसे जापान से उड़ान भरते समय दिल का दौरा पड़ा था। यह घटना टोक्यो से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में हुई।
हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह पर विमान को कोलकाता डायवर्ट किया गया जहां मरीज को अस्पताल ले जाया गया और उसकी जान बची। लेकिन इससे पहले चालक दल की मदद से मरीज को बचाने के लिए पांच घंटे की जद्दोजहद करनी पड़ी।
सर्जन दीपक पुरी ने नई दिल्ली पहुंचने पर कहा, हमें यकीन नहीं था कि अगर उड़ान चीन डायवर्ट की जाती तो हमें मदद मिल सकती है। इसलिए उड़ान पर उपलब्ध सीमित चिकित्सा संसाधनों के साथ रोगी को पांच घंटे तक जीवित रखना एक कठिन काम था।
UPSC में चौथी रैंक हासिल करने वाली स्मृति का है गोरखपुर से खास नाता
उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि यह एआई 307 के कप्तान और चालक दल के सहयोग से हासिल किया जा सका। पुरी ने बताया कि, मरीज को दिल का दौरा पड़ने पर, मैंने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन किया और उसे बचाया।
लेकिन हम समुद्र के ऊपर थे और निकटतम गंतव्य कोलकाता था - पांच घंटे की दूरी पर। इसलिए हमारे लिए न्यूनतम संसाधनों के साथ उसे पांच घंटे तक स्थिर रखना एक चुनौतीपूर्ण काम था।
एयरलाइंस ने कोलकाता में लैंडिंग के लिए विशेष अनुमति की व्यवस्था की और लैंडिंग पर उसे निकटतम कार्डियक अस्पताल ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की और रोगी को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने में सफल रही। भावुक पुरी ने कहा, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने मेरी बहुत सराहना की.. मेरी आंखों में आंसू आ गए।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06