LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
14:0524 अग॰

रजनीकांत ने अपने पत्नी को कैसे किया था प्रपोज?

Rajinikanth
दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी फिल्मों में लीड रोल करते हैं और उनकी मूवी का हिट होना तो तय ही माना जाता है. साउथ में उनके लिए लोगों की दीवानगी इस कदर है कि रजनीकांत की कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले फैंस उनके पोस्टर्स को दूध से नहलाते हैं और पूजा करते हैं . इतना ही नहीं, रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए लोग सुबह 4 बजे से टिकट विंडो के बाहर जाकर खड़े हो जाते हैं. आज हम आपको उस खास महिला के बारे में भी बताते हैं, जो रजनीकांत के जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और जिनके बिना रजनीकांत खुद को अधूरा मानते हैं. वो महिला हैं रजनीकांत की पत्नी लता . रजनीकांत लता से बेहद प्यार करते हैं. शादी के बाद से अबतक लता रजनीकांत के काम में उनका हाथ बंटा रही हैं. यहां तक की दोनों ने एक-दूसरे का हर मुश्किल समय में भी साथ निभाया . इनकी लवस्टारी की शुरुआत हुई साल 1980 में जब रजनीकांत बालाचंदर की तमिल फिल्म 'थिल्लू मल्लू' की शूटिंग कर रहे थे. यह फिल्म साल 1979 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गोलमाल' की रीमेक थी. यह रजनीकांत की पहली कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रजनीकांत को इंटरव्यू के लिए एक रिक्वेस्ट आई. यह रिक्वेस्ट एक कॉलेज मैगजीन की तरफ से आई थी. कॉलेज की तरफ से जो लड़की इंटरव्यू लेने आने वाली थी, वो कोई और नहीं बल्कि लता रंगाचारी थीं. बस फिर क्या, रजनीकांत ने पहली बार जब देखा तो उनसे पहली ही नज़र में प्यार कर बैठे. इंटरव्यू के दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल थे, शायद इसकी वजह दोनों का बेंगलुरु कनेक्शन था. इंटरव्यू खत्म होते ही रजनींकात ने बिना कुछ सोचे समझे लता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. https://khaberhindi.com/christmas-preparations-in-the-final-stages-in-the-churches-of-varanasi/ रजनीकांत के प्रपोजल को सुनकर लता हैरान रह गई थीं लेकिन वो बहुत खुश भी थीं. लता ने मुस्कुराते हुए रजनीकांत से कहा कि उन्हें इसके लिए उनके माता-पिता से बात करनी होगी. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को थोड़ा वक्त दिया. रजनीकांत ने अपने खास दोस्त और तमिल सिनेमा के कॉमेडियन वाई जी महेंद्रन को ये बात बता दी. वाई जी महेंद्रन से लता की बहन की शादी होने जा रही थी. रजनीकांत काफी घबराए थे कि पता नहीं लता के माता-पिता शादी के लिए राजी होंगे भी या नहीं, लेकिन, दोनों के माता-पिता मान गए. इसके बाद रजनीकांत और लता ने 26 फरवरी 1981 को परिवार वालों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली.
टैग्स#bollywood#Rajinikanth
← पिछली खबरChristmas 2023, चरनी में जन्में प्रभु यीशु, फिजाओं में गुंजे कैरोल से लोगों को दिया बधाई संदेशअगली खबर →दिलीप कुमार की शादी में घुटने के बल क्यों पहुंचे थे राज कपूर?
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।