हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
18:1622 नव॰

दहशत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज! वनडे में बेरहम ओपनर की एंट्री तय!

team india
WhatsApp ↗
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टेस्ट सीरीज में खेलने के बाद अब वनडे में आमने सामने होंगी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 4 मुकाबलों में वनडे में कोहराम मचाकर लौटे बैटर को डेब्यू मैच मिलने की उम्मीद थी. कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज के किसी भी मैच के प्लेइंग इलेवन में युवा विकेटकीपर ईशान किशन को मौका नहीं दिया. अब वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा नहीं है तो उनको पारी की शुरुआत करने का मौका जरूर मिलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में रोहित शर्मा को चोट लगी थी और ईशान किशन को मौका मिला था. प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने के बाद इस ओपनर ने डबल सेंचुरी जमाकर सनसनी मची दी थी. लगातार मौका के इंतजार में बेंच पर बैठने के बाद उनके बल्ले से यह विस्फोटक पारी निकली थी. अब टेस्ट मैच में बेंच पर बैठकर वक्त काटने वाले ईशान हाथ आए मौके पर फिर से धमाका करना चाहेंगे. IND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच से पहले सामने आया बड़ा अपडेट, कप्तान रोहित इस खिलाड़ी का कराएंगे डेब्यू! चयनकर्ताओं ने निजी कारणों से रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे से छुट्टी की जानकारी टीम चयन के साथ ही साझा की थी. अब बतौर ओपनर रोहित शर्मा की जगह लेने वालों की लिस्ट में सबसे आगे ईशान किशन हैं. भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और इस ओपनर को यह अच्छे से पता है कि दावेदारी पेश करने का यह अच्छा मौका होगा.
टैग्स#india#austrailia
← पिछली खबरAlia Bhatt को समझा जाता था महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी, एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था दर्दअगली खबर →तेजस्वी के प्रमोट करने के पीछे नीतीश की मंशा का सच, लालू परिवार से अभी भी दल का रिश्ता, दिल का नहीं!
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।