हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
14:3522 नव॰

पाकिस्तान की टीम वनडे विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने भारत आएगी या नहीं?, पाक विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

india_vs_pakistan_1659683642
WhatsApp ↗
वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। पाकिस्तान को छोड़कर ज्यादातर टीमें इस महाकुंभ में खेलने के लिए अपनी हामी भर चुकी हैं। हालांकि वर्ल्ड के शेड्यूल का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, जिसके कारण आगामी वर्ल्ड कप के शेड्यूल में देरी हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम की भागीदारी के सभी पहलुओं का मूल्यांकन कर रहा है। ये पहली बार जब पाकिस्तान सरकार की ओर से यह संकेत दिया गया है कि उनकी टीम को भारत भेजने का मुद्दा उठाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी ने पहले ही इस बात पर जोर दिया था कि पीसीबी भारत में होने वाले विश्व कप में अपनी भागीदारी पर एकतरफा फैसला लेने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने ये भी कहा था कि बोर्ड सरकार के फैसले का पालन करेगी। https://khaberhindi.com/crafton-road-to-valor/ पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने रायटर्स से कहा कि पाकिस्तान का विचार है कि "राजनीति को खेल के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भारत की पाकिस्तान में क्रिकेट न खेलने की नीति निराशाजनक है।''
← पिछली खबरसेक्स करना 'ड्यूटी' और बच्चा पैदा करना 'जिम्मेदारी', नीना बोलींअगली खबर →नम्रता मल्ला ने ब्लू ब्रालेट में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें हॉट फोटोज
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।