हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
20:0222 नव॰

Indian Railway Update: वाया लखनऊ बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, नवाबों के शहर से गुजरेगी आनंदविहार सहरसा स्पेशल ट्रेन

Indian Railway Update
WhatsApp ↗
Indian Railway Update: लखनऊ से गुजरते हुए बिहार की यात्रा करने का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब आनंदविहार सहरसा स्पेशल ट्रेन नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ से भी गुजरेगी। आनन्द विहार से सहरसा स्पेशल ट्रेन दिल्ली के आनन्द विहार टर्मिनल से सफर शुरू करेगी। बिहार के सहरसा तक जाने वाली ये होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को लखनऊ से गुजरेगी। पांच मार्च को आनन्द विहार से चलने के बाद छह मार्च को ये ट्रेन सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04006 और 04005 दो फेरे के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन का ठहराव हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगू सराय, खगड़िया और सिमरी बख्तियारपुर में होगा। Indian Railway Update

वार्षिक जैन मेला के लिए ट्रेन का ठहराव

पांच मार्च से सोनागिर पर होगा ग्वालियर-बरौनी ट्रेन का ठहराव। रेलवे प्रशासन ने पांच से 15 मार्च तक दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र में लगने वाले वार्षिक जैन मेला में मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सोनागिर स्टेशन पर  ग्वालियर-बनारस-ग्वालियर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस और ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट के लिए अस्थाई ठहराव देने का फैसला लिया है। यात्री यहां से टिकट लेकर ट्रेन से सफर भी कर सकेंगे।

दर्जन भर शहरों के बीच होली स्पेशल बसें

12 शहरों के बीच तीन मार्च से 12 मार्च तक लखनऊ से होली स्पेशल बसें संचालित होंगी। इस दौरान 150  अतिरिक्त बसों का संचालन चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से होगा। सीधी बस सेवा के रूप में इन बसों का संचालन होगा। होली स्पेशल एसी बसों में यात्री एडवांस ऑनलाइन बुकिंग कराकर आरामदायक यात्रा कर सकते हैं।
← पिछली खबरUP Electric Vehicle Expo: 14 राज्यों की कंपनियों का जमघट, डिप्टी CM बृजेश पाठक का दावा- सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही सरकारअगली खबर →UPSRTC का ऐलान, 10 दिनों में 3000 किलोमीटर बस चलाने पर ड्राइवर-कंडक्टर को इनाम, जानिए क्या करना होगा
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।