देश
Indian Railways Bedroll की सफाई पर सवाल, लखनऊ मेल में मिली गंदी बेडशीट, यात्री ने की शिकायत

Indian Railways Bedroll की सेवाएं दोबारा शुरू कर चुकी है। कोरोना समाप्त होने के बाद ट्रेनों में बेडशीट की सुविधा तो मिलना शुरू हो गई है, लेकिन साफ सुथरी बेडशीट ही मिले इसकी कोई गारंटी नहीं है। ट्रेन में साफ बेडरोल नहीं मिलने से यात्री खफा हैं और इसकी शिकायत की गई है। मामला वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल का है।
बीती रात नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली ट्रेन संख्या 12230 लखनऊ मेल में यात्री निकुंज बर्नवाल सफर कर रहे थे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें जो बेडरोल दिया गया, वह गंदा व बदबूदार था। उन्होंने रेल मदद पर शिकायत भी की, पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
ट्विटर पर जब उन्होंने शिकायत की तो उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन मदद मिलने से पहले ही यात्री का सफर पूरा हो गया। हालांकि इस तरह की शिकायतें रोजाना ही यात्रियों की सामने आ रही हैं जिससे रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है।
ट्विटर पर जब उन्होंने शिकायत की तो उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने मदद का आश्वासन दिया, लेकिन मदद मिलने से पहले ही यात्री का सफर पूरा हो गया। हालांकि इस तरह की शिकायतें रोजाना ही यात्रियों की सामने आ रही हैं जिससे रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है।KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
01श्री कृष्ण के वचनों का मूल आत्मज्ञान
02Sri Krishna Janmashtami: बोध स्वरूप श्री कृष्ण
03Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
04कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
05शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
06