हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
16:5822 नव॰

Indigo फ्लाइट में शराब के नशे में 2 यात्रियों का हंगामा

Indigo-drunk passenger
WhatsApp ↗
indigo Flight, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में सवार दो यात्रियों ने कई चेतावनियों के बावजूद शराब का सेवन जारी रखा, हंगामा किया और चालक दल और सह-यात्रियों के साथ गाली-गलौज की। ]एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा। उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। https://khaberhindi.com/manish-kashyap-supporter-on-road-in-sikandar-bihar/ प्रवक्ता ने आगे कहा, अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पास के थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। https://khaberhindi.com/aaj-ka-rashifal-today-rashifal-23-march/ पहले से ही नशे में होने के बावजूद, पालघर और कोल्हापुर के नालासोपारा निवासी दो यात्री अधिक शराब की मांग कर रहे थे।उन्हें स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया और रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। अधिकारियों ने बताया कि नशे में धुत यात्री खाड़ी में एक साल तक काम करने के बाद भारत लौट रहे थे और जश्न के मूड में थे। पिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रियों के अभद्र व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस महीने की शुरुआत में, लंदन-मुंबई उड़ान में शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
← पिछली खबरManish Kashyap की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे समर्थक, Bihar बंदअगली खबर →Rahul Gandhi की सजा पर बोली प्रियंका चतुर्वेदी, दूरगामी परिणाम होंगे
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।