भारत
Inhumane Police का चेहरा आया सामने, अधजली लाश को दो फीट से कम गहराई में दफनाया
Inhumane Police का चेहरा सामने आया है। अधजली लाश को दो फीट से कम गहराई में दफनाया गया है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अपनी ड्यूटी को लेकर कितनी जागरूक है इसकी गवाही उस घटना से मिलती है जब मौत के बाद शव को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला।
लोहरापुर बरुणा नदी में उतराते शव को देख कर बड़ागाव थाने की पुलिस ने कन्नी काट ली। वहीं लोहता थाने की पुलिस लावारिस शव को कब्जे में लिया, लेकिन स्त्री -पुरुष की पहचान नहीं कराई गई। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। शव को नदी किनारे महज दो फिट से भी कम गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस ने शव को अधजला और कफन में लिपटा पाया तो लोगों ने इसे संदिग्ध मौत माना।
मामला लोहता थाना क्षेत्र के लोहरापुर रिंग रोड ब्रिज वरुणा नदी के समीप का है। नदी के बीचों-बीच कफन में लिपटा अज्ञात शव उतराता मिला। मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने किसी तरह शव को पानी से निकलवा कर शिनाख्त कराए बगैर ही वहीं नदी किनारे महज दो फिट से भी कम गहराई में गड्ढा खोदवा कर शव को उसी गड्ढे में दफना दिया।
लोहता पुलिस के इस कृत्य को देख रहे उपस्थित ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि लोहता पुलिस जब शव को दफनाने के लिये गड्ढा खोदवा ही रही थी तो कम से कम चार-पांच फीट गहरा गड्ढा खोदवाना चाहिये था ताकि शव को जंगली जनवर और हिंसक पशु-पक्षियों से शव को नोच कर खाने से बचाया जा सकता है।
लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने इस मामले में कहा, नदी में उतराया शव अधजला था और कफन में लिपटा था। इसलिए स्त्री-पुरुष की पहचान नहीं की जा सकी।
KEEP READING
आगे क्या पढ़ें
Anil Bishnoi: काशी की गलियों से निकला युवा पूर्वोत्तर की वादियों में निखारेगा हुनर, BHU से पढ़ाई के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा कमाल
02कुमार के लाल ने किया कमाल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
03शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती बोले- पार्टियों को वोट देकर गोहत्या का पाप न लें हिन्दू
04Varanasi, आठ ज्योतिर्लिंगों के पैदल दर्शन कर काशी पहुंचा कर्नाटक निवासी पूर्णानंद, स्वागत
05Varanasi, 36वीं वाहिनी पीएसी का 52वॉ संस्थापना दिवस मनाया गया
06