हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:1122 नव॰

IRCTC Tour Package: लद्दाख और पैंगोंग झील जैसी सुहावनी लोकेशन पर प्लान करें छुट्टियां, डिटेल यहां चेक करें

IRCTC Tour Package
WhatsApp ↗
IRCTC Tour Package: इस गर्मी में अगर आप घूमने का विचार कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) का टूर पैकेज आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लद्दाख की सैर इस पैकेज से और भी सुहानी हो सकती है। यह यात्रा लखनऊ और कानपुर से वाया नई दिल्ली से लद्दाख होगी। आइआरसीटीसी की तरफ से छह रात और सात दिन का पैकेज लांच किया गया है। आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लद्दाख की यात्राएं 26 अप्रैल से दो मई, 29 जून से पांच जुलाई, सात से 13 जुलाई, 10 से 16 अगस्त और नौ से 15 सितंबर के बीच होंगी। यात्रा में लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने और वापसी की व्यवस्था फ्लाइट से हाेगी। तीनों समय के खानपान, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था आइआरसीटीसी की होगी। लेह में होटल में ठहरने के साथ स्तूप एवं मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुंडर और तुर्तुक गांव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ प्रसि़द्व पेंगांग झील का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 46400 रुपए और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति यात्री 45700 रुपए देना होगा। इस पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय और आइआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आइआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर- 8287930911 और 8287930902 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
टैग्स#IRCTC Tour Package
← पिछली खबरIndian Railways Update: सफर में हलकान होंगे यात्री, दो दर्जन ट्रेनों का रास्ता बदला, ट्रैवल से पहले चेक करें ये लिस्टअगली खबर →Weekly Rashifal, कैसा रहेगा आने वाला यह सप्ताह, जानें
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।