LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
सोमवार, 24 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
13:1424 अग॰

Jannayak Express, अब रोज चलेगी दरभंगा से अमृतसर वाया लखनऊ ट्रेन

jannayak express
Jannayak Express, लखनऊ होकर गुजरने वाली (Jannayak Express) अब रोजाना संचालित होगी. दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जो अभी सप्ताह में तीन दिन चलती है, को प्रतिदिन चलाने का रेलवे प्रशासन ने फैसला लिया है. दरभंगा से अमृतसर तीन मार्च से और अमृतसर से दरभंगा पांच मार्च से हर रोज संचालित होगी. ट्रेन का ठहराव और समयसारिणी पूर्व की तरह रहेगी. samanyu college add बहाल नहीं होंगी ट्रेनें कोहरे के चलते पूर्व में निरस्त की गई 65 ट्रेनें अभी बहाल नहीं होगी. इसके पीछे कारण यह है कि वाराणसी यार्ड में मरम्मत का काम चल रहा है. इस वजह से कोहरे में निरस्त ट्रेनें अप्रैल से बहाल होगी. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि अभी यार्ड रिमांडलिंग और कई रूटों पर नॉन इंटरलॉकिंग से ट्रेनें बहाल करने में समय लगेगा. गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन आपकी यात्रा को आरामदायक बनाने की तैयारी कर रहा है. रेलवे प्रशासन ट्रेनों में एसी कोच लगाने जा रहा है, जिससे यात्रियों को गर्मी से नहीं जूझना होगा. रेलवे प्रशासन ने बताया कि जिन ट्रेनों में एसी कोच लगाए जाते हैं, उसमें 12555/56 गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 मई से एसी कोच लगाए जाएंगे. santosh add ऐसे ही 15029/30 गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस में 25 मई से, 22533/34 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस में 29 मई से, 15065/66 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में 25 मई से, 15005/06 गोरखपुर देहरादून एक्सप्रेस में 26 मई से, 12580/90 गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 24 मई से, 15045/46 गोरखपुर ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 मई से, 15048/47 गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस में चार जून, 15050/49 गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस में तीन जून से से थर्ड एसी बोगी लगाने की तैयारी है. मांग पर लग रहे एसी रेलवे बोर्ड के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों में एसी कोच में बढ़ोतरी हो जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही थर्ड एसी कोच लगाए जा रहे हैं. चूंकि थर्ड एसी कोच अफोर्डबल हैं, इसलिए इनकी बुकिंग भी तेज होती है. हालांकि कुछ ट्रेनों में सेकेंड व फर्स्ट एसी के कम्पोजिट कोच भी लगाने की तैयारी है, पर इस पर अभी मुहर नहीं लग पाई है. add कम किए जाएंगे जनरल कोच रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक ओर ट्रेनों में एसी कोच लगाने की तैयारी की जा रही है तो दूसरी तरफ कई ट्रेनों से जनरल व शयनयान कोचों की संख्या कम की जाएगी, इसकी सूची भी बनाई जा रही है. होली के बाद ऐसी ट्रेनों की सूची जारी होगी. प्रतापगढ़ रूट पर इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गई ट्रेनों को निरस्त किया गया है. कुछ ट्रेनें डाइवर्ट कर दी गई हैं. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 14204/14203 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक और दो मार्च को कैंसिल कर दी गईं हैं. इसके अलावा 15108/15107 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी, 04256/04255 लखनऊ-प्रयागराज संगम को भी निरस्त कर दिया गया है. इसके अलावा आज और कल 13005/13006 हावड़ा अमृतसर मेल जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलेंगी. एक मार्च को 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी के रास्ते चलेगी, वहीं 12875 नीलांचल एक्सप्रेस वाराणसी-सुलतानपुर रूट होकर आएगी.
← पिछली खबरUP Board Exam, परीक्षा में नकल वाले स्कूलों की मान्यता होगी रद्दअगली खबर →Roadways अधिकारी का अजब कारनामा, पंचाट ने जहां तैनाती पर लगाई रोक, वहीं दे दी बहाली
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।