LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
रविवार, 23 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
07:5923 अग॰

RR के बैटर के पास है अमोघ अस्त्र, जरूरत पर करता है वार, PBKS का होगा काम तमाम!

butler
राजस्‍थान रॉयल्‍स के विस्‍फोटक बैटर जोस बटलर ने आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बटलर ने 245.45 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 7 चौके और 3 छक्‍के जड़े. राजस्‍थान इस मैच को 72 रन के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही थी. मैच के बाद जोस बटलर ने अपनी तूफानी बैटिंग का राज खोला. जोस बटलर के मुताबिक, उनका सबसे पसंदीदा शॉट स्कूप है. हालांकि, उन्हें मलाल रहा कि वह हैदराबाद के खिलाफ इस शॉट का इस्तेमाल नहीं कर सके. जोस बटलर का कहना है कि वह स्‍कूप शॉट तभी खेलते हैं, जब उन्‍हें लगता है कि यह इसे इस्तेमाल करने का परफेक्ट समय है. वह चाहते हैं कि उनका यह पावरफुल शॉट कभी बेकार न जाए. हैदराबाद के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने यशस्‍वी जायसवाल के साथ मिलकर 5.5 ओवर में 85 रन कूट दिए थे. वह 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए थे. रोहित शर्मा की बिगड़ गई थी तबीयत, कोच बाउचर ने दिया अपडेट राजस्‍थान रॉयल्‍स लीग में अपना दूसरा मुकाबला 5 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ खेलेगी. जोस बटलर ने पहले ही मैच में विस्‍फोट कर यह संकेत दे दिया है कि इस सीजन में उन्‍हें रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने जा रहा. बटलर का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है और वह राजस्‍थान के लिए खासे उपयोगी साबित हुए हैं.  
टैग्स#IPL#jos butler
← पिछली खबरAkanksha Dubey के घर पहुंचे भोजपुरी अभिनेता Pawan Singh, बोले हो निष्पक्ष जांचअगली खबर →'PM मोदी की चुप्पी का परिणाम भुगत रहा देश': Congress
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।