LIVE NEWSROOM खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
24×7 DIGITAL HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

LIVE SIGNALON AIR
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबरहिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
LIVE
04:0725 अग॰

Train Accident : रेल दुर्घटना से मर्माहत हुए ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य, मृतकों के सद्गति हेतु की कामना

Jyotishapeethadhishwar Jagadguru Shankaracharya was heartbroken by the train accident
Varanasi : ओडिशा में कल सायं हुए भीषण रेल दुर्घटना में मृत सैकड़ों लोगों के आत्मा के शांति हेतु आज सायं 7 बजे से असि घाट पर ज्योतिषपीठ शंकराचार्य परिवार ओर से दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. रेल दुर्घटना में घायल सैकड़ों लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने हेतु व उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से सामूहिक प्रार्थना किया गया।आज की गंगा सेवा समिति की गंगा आरती भी मृतकों को समर्पित की गई।साथ ही मृतक लोगों के आत्माओं के शांति हेतु 2 मिनट का सामूहिक मौन रखा गया। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित शोक सभा को सम्बोधित करते हुए पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी सजंय पाण्डेय ने कहा कि ओडिसा में हुए भीषण रेल दुर्घटना से ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज सहित समस्त राष्ट्र स्तब्ध व मर्माहत है। पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि ऐसी घटनाएं हृदय को विदीर्ण कर देती हैं।अचानक जब लोग यात्रा करते हुए अपने प्रियजनों से मिलने की सुनहरी कल्पनाएं करते रहते हैं।ऐसे समय मे अचानक उनके साथ इस तरह की दुर्घटना घट जाना निश्चित रूप से हृदय को अपार कष्ट पहुचता है।इस दुःखद घड़ी में समस्त देशवासियों की संवेदनाएं मृतक व घायलों के परिजनों के साथ है।भगवान से हम समस्त लोग मृतकों की आत्मा को शांति व मोक्ष प्रदान करने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने हेतु प्रार्थना करते हैं।रेल दुर्घटना के पश्चात घायलों की मदद करने वाले लोगों का हमलोग अभिनंदन करते हैं। शोक सभा की अध्यक्षता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष पं बलराम मिश्रा ने व संचालन राकेश पाण्डेय ने किया। समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री:-श्रवण मिश्रा,यश चतुर्वेदी,सतीश अग्रहरी,राहुल सिंह,प्रितेश यादव,विकास पाण्डेय,सत्यम तिवारी आदि लोगों सहित हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
← पिछली खबरTrain Accident : ट्रेन हादसे में मृतकों को सपा ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दीअगली खबर →Varanasi, गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आये युवा अधिवक्ता
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।