हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
सोमवार, 23 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
15:3923 नव॰

खाप ने ‘लिव इन’ संबंध, प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही जरूरी बनाने की वकालत की

legal-rights-of-a-person-in-live-in-relationship
WhatsApp ↗
जींद : हरियाणा की पंचायतों ने ‘लिव इन’ संबंधों और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही जरूरी बनाए जाने की वकालत की और इस मुद्दे पर 10 सितंबर को जींद में एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जींद में हैबतपुर गांव के ग्राम सचिवालय में माजरा खाप की पंचायत के दौरान लिव इन’ संबंधों और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की गवाही जरूरी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ताओं ने बताया कि पंचायत के दौरान फैसला किया गया कि 10 सितंबर को नौगामा खाप के अंतर्गत आने वाले गांव जलालपुर कलां के सरकारी स्कूल में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर की सभी ग्राम पंचायतों का आमंत्रित किया जाएगा और जिला स्तरीय खाप मंच बनाया जाएगा जो पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा।
← पिछली खबरराजस्थान में त्वरित अदालतें खोलने पर किया जा रहा विचार: गहलोतअगली खबर →पुत्री से प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।