हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
17:5522 नव॰

Lucknow में शेखी बघारने वालों को भारी पड़ी 'गंदी हरकत', 1.39 लाख रुपये फाइन की वसूली

Lucknow
WhatsApp ↗
Clean India Clean Rail अभियान के तहत भारतीय रेल के अधिकारियों ने नवाबों की नगरी में शेखी बघारने और शर्मनाक तरीके से गंदगी फैलानों वालों की खबर ली। लखनऊ में 'स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत' के अन्तर्गत स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की तरफ से रेलवे परिसरों, स्टेशनों और यात्रा के दौरान ट्रेनों में गंदगी फैलाने और थूकने वाले यात्रियों के साथ ही खानपान स्टाल वैण्डरों के विरूद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।। मण्डल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार के निर्देश पर मण्डल के विभिन्न स्टेशनों गोरखपुर, लखनऊ जंक्शन, गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद और ऐशबाग पर गन्दगी फैलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चला।

जुर्माने से दो महीने में 1.39 लाख का राजस्व 

इस जांच अभियान के दौरान स्टेशनों पर पिछले माह-सितम्बर में 298 व्यक्तियों से 40,900 रुपए व अक्टूबर में 599 व्यक्तियों से 1,39,050 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माने से मण्डल को पिछले दो माह में कुल 1,79,950 रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान में रेलवे अधिकारियों और स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशनों पर यात्रियों व  खानपान स्टाल वैंडरों को जागरूक किया गया कि रेलवे परिक्षेत्र में गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है। नियमानुसार अर्थदण्ड का प्रावधान है और इसी नियम के तहत कार्रवाई की गई। [caption id="attachment_13824" align="aligncenter" width="900"]Lucknow Lucknow में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों से वसूला गया जुर्माना[/caption] लखनऊ मण्डल रेल प्रशासन ने आम जनता व रेल यात्रियों से अपील करती है कि वह रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में कूड़ा करकट, प्लास्टिक कचरा न फेंकें। रेलवे लाइन के आसपास खुले में शौच करने से रेलवे ट्रैक पर गन्दगी होती है। इससे संक्रामक बीमारियं भी फैलती हैं।
← पिछली खबरLucknow RTO Server Down होने पर परिवहन विभाग तीन घंटे तक रहा हलकान, आवेदक भी परेशानअगली खबर →Woman with 28 pythons : 50 करोड़ के अजगर-गिरगिट और मकड़ी के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी महिला, झारखंड में गिरफ्तारी
KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।