हिंदी डिजिटल न्यूज़रूम • आवाज़ आपकी, मंच हमारा
रविवार, 22 नवंबर 2026
INDEPENDENT HINDI NEWSROOM

तेज़ अपडेट • गहरी समझ • आपकी भाषा

KHABERHINDINEWS
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा
खबर हिंदी.comआवाज़ आपकी, मंच हमारा ⌕
LIVE
19:4322 नव॰

Mahashivratri Shiv Vivah: देवाधिदेव महादेव के दिव्य विवाह की तैयारियां, काशी विश्वनाथ को हल्दी के बाद ठंडई, पान और मेवे का भोग , PHOTOS

Mahashivratri Shiv Vivah
WhatsApp ↗
Mahashivratri Shiv Vivah को लेकर देवाधिदेव महादेव की नगरी बनारस में दिव्य विवाह की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। गुरुवार को काशी विश्वनाथ को हल्दी लगाई गई। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का अलौकिक श्रृंगार हुआ। हल्दी वाले दिन महादेव को ठंडई, पान और मेवे का भोग लगाया गया। हल्दी की रस्म का आयोजन महंत आवास पर हुआ जहां मंगल गीत भी गाए गए। खबर हिंदी दर्शकों-पाठकों के लिए लाया है कुछ मंत्रमुग्ध करती तस्वीरें, देखिए PHOTOS महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती विवाह के उत्सव का क्रम गुरूवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर आरंभ होने के बाद टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा के रजत विग्रह का प्रतीक आगमन हुआ। संध्याबेला में शिव को हल्दी लगाई गई। बाबा को ठंडई, पान और मेवे का भोग लगाया गया। बसंत पंचमी पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ का  तिलकोत्सव हुआ था। हल्दी की रस्म के लिए गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पहुंची। सायंकाल बाबा का संजीव रत्न मिश्र ने विशेष राजसी-स्वरूप में श्रृंगार कर आरती व भोग लगाया एक तरफ मंगल गीतों का गान हो रहा था दूसरी तरफ बाबा को हल्दी लगाई जा रही थी। बाबा के तेल-हल्दी की रस्म महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में हुई। मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान हो रहा था। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना पर आधारित गीत गाए गए। महंत आवास पर शिवांजली की शुरूआत आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) ने बाबा के हल्दी के उत्सव के समय वृन्दावन से आकर बाबा के समक्ष अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। अपनी नृत्य सेवा की शुरुवात इन्होंने "अर्धांग से की "अर्धांग भस्म भाभूत सोहे अर्ध मोहिनी रूप है" इसके बाद भगवान शिव के भजन "हे शिव शंकर हे गंगा धर करुणा कर करतार हरे की प्रस्तुति दी। फिर पारंपरिक कथक नृत्य के साथ समापन होली से की जिसके बोल थे" "कैसी ये धूम मचाई बिरज में"से की। Mahashivratri Shiv Vivah लोक गीत में पागल बाबा ने 'पहिरे ला मुंडन क माला मगर दुल्हा लजाला..सुनाया इस अवसर महिलाओं की टोली द्वारा लोकगीत ‘दुल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना...’,'शिव दुल्हा के माथे पर सोहे चनरमा...’,‘ अड़भंगी क चोला उतार शिव दुल्हा बना जिम्मेदार’ प्रमुख रहे। Mahashivratri Shiv Vivah हल्दी के पारंपरिक शिवगीतों में- भोले के हरदी लगावा देहिया सुंदर बनावा सखी... दुल्हे की खूबियों का बखान किया गया। साथ ही दुल्हन का ख्याल रखने की ताकीद भी की जा रही थी। मंगल गीतों में यह चर्चा भी की गई कि विवाह के लिए तैयारियां कैसे की जा रही हैं। Mahashivratri Shiv Vivah नंदी, सृंगी, भृंगी आदि गण नाच नाच कर सारा काम कर रहे हैं। शिव का सेहरा और पार्वती की मौरी कैसे तैयार की जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद नजर उतारने के लिए ‘साठी क चाऊर चूमिय चूमिय..’ गीत गाकर महिलाओं ने भगवान शिव की रजत मूर्ति को चावल से चूमा। हल्दी-तेल पुजन पं.सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में पांच वैदिक ब्राह्मणों ने संपन्न कराया। Mahashivratri Shiv Vivah =============================================================================================================================================
← पिछली खबरICMR ECG Thrombolysis: पायलट प्रोजेक्ट सबसे पहले वाराणसी में, हृदय रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षणअगली खबर →Jammu Kashmir Govt, किसानों के लिए 'सेंसर आधारित स्मार्ट कृषि' परियोजना को मंजूरी
KEEP READING

आगे क्या पढ़ें

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी01

Kashi Dhanteras: अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के सैलाब में सिक्का-लावा-खजाना पाने की आस, दो नवंबर तक स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन; जानिए पौराणिक कहानी

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती02

बुद्धिमान वही जो इहलोक में रहते अपना परलोक भी सुधार ले- शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस03

Sanskriti Sansad Varanasi में तीन दिनों तक मंथन करेंगे 127 संप्रदायों के साधु संत, महिलाओं के साथ युवाओं पर भी फोकस

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती04

Navratri 2023 के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की उपासना, जानिए पूजा-विधि, प्रसाद और आरती

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद05

Sanskriti Sansad Varanasi का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल समेत धर्म जगत के बड़े आचार्य रहे मौजूद

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न06

श्रीकृष्ण जन्‍मोत्‍सव के लिए व्यापक तैयारियां, चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया जाएगा जश्न

KhaberHindi App

तेज़ खबरें और ऐप जैसा मोबाइल अनुभव।